28.2 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक तेज गर्मी से मिली राहत,छत्तीसगढ़ में रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार; दुर्ग जिला सबसे गर्म…

HomeRaipurछत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक तेज गर्मी से मिली राहत,छत्तीसगढ़ में...

Date:

रायपुर :

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक तेज गर्मी से राहत रहेगी। तेज अंधड़, बारिश और बादलों के कारण दिन का तापमान कम रहेगा। बस्तर संभाग के ज्यादातर जिलों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज भी गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।

प्रदेश में समुद्र की ओर से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। नमी के कारण ही शाम और रात में तेज हवा के साथ कहीं-कहीं अच्छी बारिश भी हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान कवर्धा में सबसे ज्यादा 50 मिमी बारिश दर्ज की गई। माना और राजनांदगांव में करीब 10-10 मिमी बारिश हुई। बाकी स्थानों पर भी हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई।

गुरुवार को दिन में जगदलपुर और आसपास हल्की बारिश हुई। अगले 24 घंटे के तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। सबसे अधिक तापमान 42.6 दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

आज इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक आज सरगुजा, बलरामपुर, कोरबा, रायपुर, गरियाबंद, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

द्रोणिका और नमी के कारण बदल रहा मौसम

मौसम विज्ञानी डॉ गायत्री वाणी कांचि ने बताया कि दक्षिण-पूर्व राजस्थान और आसपास एक चक्रवात बना हुआ है। इससे शुरू होकर मध्यप्रदेश से झारखंड तक एक द्रोणिका है। इसी तरह राजस्थान के ऊपर चक्रवात से दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश और मध्य महाराष्ट्र होते हुए मराठवाड़ा तक एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका बनी हुई है। इस सिस्टम से प्रदेश में नमी आती रहेगी।
26 मई तक बारिश संभव

मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर संभाग में अंधड़-बारिश और गरियाबंद में 26 मई तक हल्की बारिश की स्थिति रहेगी। सरगुजा और बलरामपुर में 24 मई को बारिश के आसार हैं। इसके अलावा सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर में 25 मई को भी बारिश हो सकती है।

शहरों में ऐसा रहा तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतन तापमान
रायपुर40.4 डिग्री25.7 डिग्री
रायपुर (माना)40 डिग्री25.8 डिग्री
बिलासपुर41 डिग्री27 डिग्री
अंबिकापुर38.8 डिग्री23 डिग्री
जगदलपुर37.4 डिग्री25.4 डिग्री
दुर्ग42.2डिग्री26 डिग्री
राजनांदगांव41.3 डिग्री25.6 डिग्री
पेंड्रा39.6 डिग्री24.6 डिग्री

कूलर और एसी से सीधे बाहर न निकलें
रोज तापमान में बदलाव हो रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कभी ज्यादा तो कभी कम अंतर होने से लोग बीमार हो रहे हैं। सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल फीवर की परेशानी लेकर लोग ज्यादा आ रहे हैं। इन्हें लोग छोटी बीमारी समझकर इग्नोर करते हैं।

डॉक्टर की सलाह है कि लोग कूलर और एसी से सीधे बाहर ना निकले । घर से निकलने के पहले एसी में बैठे हैं, तो 20 मिनट पहले इसे बंद कर तापमान को सामान्य करें। कूलर में हैं तो कूलर बंद कर बाहर और अंदर का तापमान सामान्य करें, तभी निकलें।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...