29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

मेड इन चैन का मुकाबला मेड इन चांदनी चौक से होगा-राहुल गांधी…

HomeNationalमेड इन चैन का मुकाबला मेड इन चांदनी चौक से होगा-राहुल गांधी...

Date:

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को एक जनसभा के दौरान दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के लिए वोट मांगते हुए कहा कि हाथ के निशान में झाड़ू है. राहुल गांधी ने कहा कि जब उनकी सरकार आएगी तो सबसे पहले अग्निवीर योजना बंद करेंगे. जीएसटी को सरल बनाया जाएगा. जीएसटी में पांच अलग-अलग तरह के टैक्स नहीं होंगे, सिर्फ एक ही टैक्स होगा और वह भी सबसे कम टैक्स होगा. चांदनी चौक और देश के छोटे व्यापारियों को बैंक लोन देंगे. उन्होंने कहा कि मेड इन चांदनी चौक मेड इन चाइना से मुकाबला करेगा |

चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जनसभा का आयोजन किया गया था. इस दौरान दिल्ली से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार चांदनी चौक से जय प्रकाश अग्रवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज मौजूद रहे. राहुल ने दिल्ली की जनता से वोट करने की अपील करते हुए कहा कि दिल्ली की 7 सीटों में से तीन सीटों पर हाथ के निशान पर वोट करें और बाकी चार सीटों पर झाड़ू के निशान पर वोट करें. उन्होंने कहा कि दिल्ली और देश में गरीबी रेखा से नीचे के सभी परिवारों की पूरी सूची बनाई जाएगी. ऐसे प्रत्येक परिवार की एक महिला के बैंक खाते में प्रति वर्ष एक लाख रुपये दिये जायेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि हम पूरे देश के हर गरीब परिवार को ये लाभ पहुंचाएंगे. उन्होंने कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिया जाएगा. मजदूरों को मनरेगा के तहत 400 रुपये दिये जायेंगे. राहुल गांधी ने दिल्ली बैठक में गैस सिलेंडर की कीमतों का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी राज में बेरोजगारी बढ़ी है. उन्होंने कहा कि अगर हम सत्ता में आये तो युवाओं की पहली नौकरी स्थायी करेंगे. ‘पहली नौकरी पक्की योजना’ के तहत हम युवाओं को रोजगार मुहैया कराएंगे. साथ ही गरीबों को प्रति माह 10 किलो अनाज मुफ्त दिया जाएगा |

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में बड़ी कटौती, क्या आम जनता को मिलेगी स्थायी राहत?

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बातें पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद...

तेल की कीमतों में उछाल: पेट्रोल-डीजल फिर महंगे: पश्चिम एशिया संकट का सीधा असर भारतीय जेब पर…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क /छत्तीसगढ़ हाइलाइट : नायरा एनर्जी ने पेट्रोल...