30.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

रायगढ़ में लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार,970 लीटर डीजल और मोबाइल की हुई थी लूट, फिल्मी स्टाइल में रोका था वाहन…

HomeRAIGARHरायगढ़ में लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार,970 लीटर डीजल और मोबाइल...

Date:

रायगढ़ :

रायगढ़ जिले में बीते साल दिसंबर में चार युवकों ने मिलकर फिल्मी स्टाइल में 970 लीटर डीजल और मोबाइल की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तालाश कर रही थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से कुल 41200 रूपए, एक स्कूटी और एक मोबाइल जब्त किया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार थे और कोतरा रोड पुलिस मामले में अपराध कायम कर आरोपियों की पतासाजी कर रही थी। पीड़ित के बताए हुलिए और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदेही वैभव सिंह ठाकुर निवासी बैकुंठपुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ लूटपाट करना बताया।

ऐसे दिया था घटना को अंजाम

दरअसल, 22 दिसंबर की रात करीब दस बजे कैंपर वाहन का चालक चंद्रशेखर और उसका हेल्पर तापस मुड़ा घड़ी चौक स्थित आदिवासी पेट्रोल पंप से चार प्लास्टिक के ड्रमों में 970 लीटर डीजल कीमती 93,518 रूपए का भरवाया। इसके बाद कैंपर वाहन को लेकर ढोंगाढकेल जा रहे थे कि वृन्दावंन चौक के पास चार युवक दो स्कूटी में आए।

इस दौरान फिल्मी स्टाइल में वाहन के सामने आकर कैंपर वाहन को रोक दिए। इसके बाद उस वाहन को एनएच 49 हाइवे पर कलकत्ता ढाबा के आगे ले गए और ड्रम सहित डीजल को उतरवा कर दोनों के मोबाइल को छीनकर आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद चंद्रशेखर की रिपोर्ट पर पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया था।

पकड़े गए ये आरोपी

कोतरा रोड थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि संदेही वैभव ठाकुर निवासी बैकुंठपुर को हिरासत लेकर पूछताछ करने के बाद उसने अपने साथियों के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी वैभव सिंह ठाकुर, विनायक सिंह, विनय उर्फ विवेक और खीरसागर को गिरफ्तार किया। लूटपाट का एक अन्य आरोपी मोहित शर्मा फरार है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायगढ़ में ताइक्वांडो का जोश: पुलिस की पहल से 170 खिलाड़ियों को मिला बड़ा मंच…

रायगढ़ / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : “पुलिस यूथ यूनिटी स्पोर्ट्स” के...

रायगढ़ में आंधी का कहर, रातभर गुल रही बिजली, सुबह तक बहाल हुई व्यवस्था…

रायगढ़,स्वतंत्र छत्तीसगढ़: हाईलाइट बॉक्स: तेज हवाओं ने रायगढ़ शहर की बिजली...

रायगढ़ राइस मिल हादसा: वेल्डिंग के दौरान लगी आग, एक श्रमिक 90% तक झुलसा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु जूटमिल थाना क्षेत्र की सावित्री...