23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

रिटायर्ड ASP का बेटा मोबाइल टावर पर चढ़ा:भिलाई पुलिस ने डांटा तो बोला-हेलो मिस्टर, माइंड योर लैंग्वेज; शराब पीने चढ़ा था उपर…

HomeChhattisgarhरिटायर्ड ASP का बेटा मोबाइल टावर पर चढ़ा:भिलाई पुलिस ने डांटा तो...

Date:

भिलाई :

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारा। इसके बाद डांटा तो वह पुलिसकर्मियों से इंग्लिश में बात करने लगा। उनसे बोला- ‘हेलो मिस्टर, माइंड योर लैंग्वेज… आईएम सन ऑफ रिटायर्ड एडिशनल एसपी कविलाश टंडन। आई वॉज लॉ स्टूडेंट ऑफ हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी’।

इतना सुनने के बाद पुलिसकर्मी उसे थाने ले आए। वहां बोला कि वह ओशो की तरह बनना चाहता है। वह पहले भी कई बार टावर पर चढ़ चुका है। वहां शराब पीने चढ़ा था, ठंडी हवा मिलती है। हालांकि बाद में काउंसिलिंग कर उसे छोड़ दिया। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को कानून का पाठ पढ़ाने लगा युवक

जानकारी के मुताबिक, भिलाई नगर पुलिस को रविवार रात सूचना मिली थी कि, सेक्टर 8 में BSNL के मोबाइल टावर पर कोई चढ़ा हुआ है। पुलिस पहुंची तो वहां पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी। पुलिस ने SDRF को बुलाया, हालांकि उनके पहुंचने से पहली युवक टावर से नीचे उतर आया।

नीचे उतरने पर पुलिसकर्मियों ने उसे डांटा तो युवक इंग्लिश में बात करने लगा और पुलिस को कानून का पाठ पढ़ाने लगा। युवक ने अपनी पहचान लक्की टंडन पिता कविलाश टंडन निवासी सेक्टर 8 के रूप में बताई। कविलाश टंडन दुर्ग पुलिस में एडिशनल एसपी के पद पर रहे हैं और रिटायर हो चुके हैं।

हिदायतुल्ला युनिवर्सिटी से की है लॉ की पढ़ाई

लक्की काफी पढ़ा लिखा है। उसने पुलिस को बताया वे वेल एजुकेटेड और हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से वकालत की पढ़ाई करके लौटा है। शराब पीने का आदी है। अभी काम की तलाश में है। लक्की ने कहा कि, वह ओशो की तरह बनना चाहता है। इसीलिए उनकी तरह बड़े बाल और बड़ी दाढ़ी रखी हुई है।

पचासों बार चढ़ चुका है टावर में

लक्की ने हंसते हुए पुलिस को बताया कि वो सुसाइड करने नहीं गया था। वो टावर में चढ़कर शराब पीता है। वहां एकांत और ठंडी हवा मिलती है। इसलिए सुकून से वहीं सो जाता है। उसने बताया कि वो पचासों बार पहले भी टावर में चढ़ चुका है और वहीं सोया रहता है।

रविवार देर शाम अचानक पानी बरसने से वो उठा और लोगों ने उसे देखा तो पुलिस को बुला ली। थाना प्रभारी ने उसे समझाया की ऐसा करना खतरनाक है। इसलिए दोबारा ऐसा ना करें नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...