HomeRAIGARHउधार के 4,500 रुपए नहीं मिले तो बुजुर्ग महिला के घर की...

Date:

उधार के 4,500 रुपए नहीं मिले तो बुजुर्ग महिला के घर की लूट, विरोध करने पर डंडे से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार…

रायगढ़ के खरसिया क्षेत्र में वारदात, घर में अकेली रह रही 62 वर्षीय महिला से नकदी और सोने-चांदी के जेवर लूटे, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल।

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में उधार के 4,500 रुपए नहीं मिलने पर एक युवक ने 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। ग्राम बड़े देवगांव निवासी रामबाई साहू के घर 31 अक्टूबर की रात करीब डेढ़ बजे घुसे आरोपी नागेश कुमार गवेल (29) ने आलमारी और संदूक से 30 हजार रुपए नकद, 2 तोला सोना और करीब 40 तोला चांदी के जेवरात लूट लिए। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने बांस के डंडे से उनके सिर और दोनों हाथों पर हमला कर दिया और फरार हो गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ग्राम बोरदी निवासी है और घटना की रात 4,500 रुपए उधार मांगने गया था। पैसे नहीं मिलने पर उसने लूट की योजना बनाई। उसे जानकारी थी कि बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती हैं। इसी का फायदा उठाकर वह घर में घुसा और हथौड़ी से आलमारी व संदूक तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने संदिग्ध हुलिए के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल हथौड़ी, बांस का डंडा और डिस्कवर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। आरोपी की निशानदेही पर छिपाए गए बाकी नकदी और जेवरात की तलाश की गई, लेकिन वे बरामद नहीं हो सके। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है तथा ऐसे अपराधों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें और भी …

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायगढ़ :7 किलो प्रतिबंधित एनालॉग पनीर और 8 किलो एक्सपायरी खोवा जब्त, लाइसेंस निलंबित…

रायगढ़, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष जांच...