36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

नकाबपोश ने चाकू से काटा युवक का गला,ससुराल में दामाद पर हुआ हमला, झाड़ी से निकल वारदात को दिया अंजाम, 17 टाँके लगाए गए…

HomeChhattisgarhनकाबपोश ने चाकू से काटा युवक का गला,ससुराल में दामाद पर हुआ...

Date:

कोरबा :

कोरबा शहर में अज्ञात नकाबपोश ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी के साथ बाजार गया हुआ था। गले पर चाकू से वार करने पर युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। पूरा मामला जिले के पसान पुलिस थाना के ग्राम पंचायत पसान के आश्रित मोहल्ला तेलियामार की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम लाटा निवासी युवक विक्रम पत्नी के साथ तेलियामार गांव में अपने ससुराल आया हुआ था। वह पसान में लगने वाले साप्ताहिक बाज़ार में अपनी पत्नी आंचल के साथ गया हुआ था। दोनों बाजार से पैदल लौटते समय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पीछे सुनसान स्थान पर पहुंचे थे कि वहां झाड़ियों के पास से एक नकाबपोश निकलकर उसपर पीछे से चाकू से हमला कर दिया।

युवक गले मे 17 टांके लगे

गला कटने से खून बहने से विक्रम गिर गया और पत्नी के शोर मचाने पर नकाबपोश भाग गया।पत्नी की आवाज सुनकर लोग मौके पर आ गए और उसे आनन-फानन में पास ही पसान हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां गले मे 17 टांके लगा कर विक्रम की जान बचाई जा सकी। घायल की पत्नी आंचल की माने तो गांव से लगे हुए बाजार होने के चलते पैदल गए हुए थे। वापस लौटते समय यह वारदात हुई।

घायल की पत्नी का बयान दर्ज, आरोपी फरार

पसान पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं जांच कार्रवाई शुरू की और घायल युवक का हाल-चाल जाना। घायल की पत्नी का बयान दर्ज किया गया है। फिलहाल अभी आरोपी फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...