28.1 C
Raipur
Monday, May 11, 2026

चलती ट्रेन से 10 लाख की विदेशी करेंसी फेंकी,गहने-नगदी छिपाने घर में बनाई सुरंग, गुस्से में प्रेग्नेंट पत्नी छोड़कर गई…

HomeRaipurचलती ट्रेन से 10 लाख की विदेशी करेंसी फेंकी,गहने-नगदी छिपाने घर में...

Date:

रायपुर :

रायपुर में शातिर चोरों ने तीन अलग-अलग व्यापारी के मकानों से लाखों रुपए के गहने और नगदी चोरी की। देवेंद्र नगर में दो घरों से चोरी किए गए माल में 10 लाख की विदेशी मुद्रा भी थी। इसे चोरों ने चलती ट्रेन से उड़ा दिया। उनको डर था कि इसके चलते पुलिस उन्हें आतंकी समझ सकती है। वहीं बाकी के गहने और रकम घर में सुरंग बनाकर छिपा दिए।

वहीं राजेंद्र नगर के घर से चोर ने गहने-नगदी को पहले सड़क पर पड़ी रेत में छिपाया, फिर घर ले गया। खास बात यह है कि जब चोर की गर्भवती पत्नी को इसका पता चला तो वह उसे छोड़कर मायके चली गई। पुलिस ने दोनों मामलों में 3 आरोपियों और 6 अन्य चोरियों में दो नाबालिग सहित 6 आरोपी पकड़े हैं।

चोरी की बाइक से व्यापारियों के घर पहुंचे चोरी करने

देवेंद्र नगर निवासी अजीत कुमार मिश्रा ने 11 अप्रैल और बजरंग लाल करनानी ने 21 अप्रैल को मकान में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बजरंग लाल के घर से चोरों ने सोने-चांदी के गहने समेत करीब 10 लाख की विदेशी मुद्रा भी चोरी की थी। पुलिस जांच करते हुए चोरों की तलाश में ओडिशा तक पहुंच गई।

पुलिस ने वहां से सुनील सोना उर्फ बिलवा और लक्ष्मण छुरा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने व्यापारियों के मकान में चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। यह भी बताया कि दोनों वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने 2 अप्रैल को गुढ़ियारी से पहले बाइक चोरी की थी।

गहनों को घर में सुरंग बनाकर छिपाया

आरोपी चोरों ने यह भी बताया कि चोरी के माल में विदेशी नोट भी थे। उन्होंने उसे चलती हुई ट्रेन से हवा में उड़ा दिए। उन्हें डर था कि अगर वो विदेशी नोट के साथ पकड़े गए तो उन्हें आतंकवादी समझ लिया जाएगा। वहीं बाकी गहनों और रुपयों को तलाश करते हुए पुलिस आरोपियों के घर पहुंची तो हैरान रह गई।

आरोपियों ने अपने ओडिशा स्थित घर में चोरी का माल छिपाने के लिए सुरंग बना रखी थी। एक कमरे के कोने से यह सुरंग अंदर जाकर तहखाने की तरह थी। पुलिस ने आरोपी चोरों के पास से सोने-चांदी के गहने और कैश मिलाकर 30 लाख का माल जब्त किया है।

चोरी के लाखों रुपए सड़क किनारे रेत में दफनाए

दूसरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के लॉ-विस्टा सोसाइटी का है। यहां के रहने वाले व्यापारी सुनील धुप्पड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक से 8 अप्रैल के बीच उनके मकान में चोरी हुई। चोर अलमारी में रखा कैश और गहने सहित करीब 31 लाख का माल ले गए हैं।

पुलिस ने जांच शुरू कि और नौकरों से पूछताछ के बाद शक के आधार पर माली चेतन लाल साहू को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस को बताया कि उसने चोरी का माल पास में ही सड़क किनारे पड़ी रेत के ढेर में छिपा दिया था। फिर 2 दिन बाद वहां से निकाल कर घर ले गया।

प्रेग्नेंट बीवी को पता चलते ही मायके गई

आरोपी चेतन लाल साहू जब इन गहने रुपयों को लेकर घर गया। उसकी प्रेग्नेंट पत्नी को चेतन के चोरी करने का पता चला तो उसने विरोध दर्ज कराया। फिर नाराज होकर छोड़कर उसे मायके चली गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के पास से सोना चांदी और कैश समेत 28 लाख रुपए बरामद किए हैं। इसके अलावा करीब साढ़े 3 लाख रुपए बैंक में भी डिपॉजिट कर दिए थे। उसे भी फ्रीज कर दिया गया है।

लूट और चोरी के 6 अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

इन चोरियों के अलावा पुलिस ने खरोरा थाना इलाके के 2 चोरियों में एक मध्यप्रदेश के चोर संजय चौरसिया को गिरफ्तार किया है। साथ ही धरसींवा के एक घर में चोरी के मामले में 2 नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा आरंग में एक लूट के मामले में शामिल आरोपी मठपुरैना के रहने वाले अर्श खान, युगल और मयंक को गिरफ्तार किया है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q


स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...