HomeCHHATTISGARHKABEERDHAMकबीरधाम में 18 नवंबर को मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, सांसद संतोष पाण्डेय...

Date:

कबीरधाम में 18 नवंबर को मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, सांसद संतोष पाण्डेय होंगे मुख्य अतिथि…

पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में होगा जिला स्तरीय आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय महापुरुषों के संघर्ष, बलिदान और योगदान को किया जाएगा याद।

कबीरधाम। जिले में 18 नवंबर को जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में किया जाएगा, जिसमें सांसद संतोष पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा सहित देश के महान जनजातीय नायकों के साहस, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए स्वतंत्रता संग्राम एवं समाज के उत्थान में उनके योगदान को रेखांकित किया जाएगा। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रहेगी।

कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश पर कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संबंधित विभागों को आयोजन की रूपरेखा तैयार करने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जनजातीय गौरव दिवस का उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय महापुरुषों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related