HomeCHHATTISGARHDURGदुर्ग में निगम सफाईकर्मी अविनाश की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग...

Date:

दुर्ग में निगम सफाईकर्मी अविनाश की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग हिरासत में…

सिद्धार्थ नगर के पास सुनसान मैदान में वारदात, शरीर पर चाकू के कई वार; परिजनों ने जताई किसी वयस्क की संलिप्तता की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।

दुर्ग | दुर्ग शहर के सिद्धार्थ नगर के पास पुराने आबकारी विभाग भवन के समीप स्थित मैदान में शुक्रवार दोपहर नगर निगम के सफाईकर्मी अविनाश परिहार उर्फ नासो (26 वर्ष) की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ युवक अविनाश को सुनसान स्थान पर ले गए, जहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमले में उसके सिर, पेट, सीने और हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पत्नी पद्मा निर्मलकर के मुताबिक, अविनाश शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर पर नाश्ता करने आए थे। इसके बाद वे नगर निगम में अपनी ड्यूटी पर चले गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की और एक परिचित से उनके बारे में जानकारी ली। परिचित ने बताया कि अविनाश कुछ लड़कों के साथ बैठे हुए हैं। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली। वे तत्काल अविनाश को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक और आक्रोश का माहौल है।

वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या के मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि इस हत्याकांड में किसी वयस्क व्यक्ति की भी भूमिका हो सकती है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह, आरोपियों की भूमिका और संभावित साजिश के पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related