29.2 C
Raipur
Monday, May 11, 2026

मौसम ने ली करवट,बस्तर से लेकर रायपुर तक भीगा, 5 घंटे में 100 गिरा पारा; आज भी बािरश संभव…

HomeRaipurमौसम ने ली करवट,बस्तर से लेकर रायपुर तक भीगा, 5 घंटे में...

Date:

रायपुर :

प्रदेश में समुद्र से आ रही नमी के कारण कुछ स्थानों पर बादल-बारिश के सा​थ रविवार को मौसम पलट गया। 24 घंटे के दौरान बस्तर जमकर भीगा और 60 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इसी तरह कांकेर, रायपुर और सरगुजा संभाग में भी कुछ जगह हल्की बारिश हुई। राजधानी में रात को बारिश हुई। अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री रहा।

यह शनिवार के बराबर ही रहा। शाम को तेज हवा चलने, नमी बढ़ने के और बारिश के कारण तापमान तेजी से गिरा। शाम 7 बजे पारा 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी करीब पांच घंटे में ही तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट आई। रात 8:30 बजे पारा 25 डिग्री के नीचे आ गया। यह सामान्य से कम था। बस्तर में रविवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। कई अन्य जिलोंं मेें भी पारा सामान्य से 4 डिग्री तक कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

आज 23 जिलों में कहीं-कहीं गिर सकता है पानी

  • बिलासपुर संभाग पेंड्रारोड, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर में एक-दो स्थानों पर गिरेगा पानी
  • रायपुर संभाग में रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद में कुछ-कुछ स्थानों पर होगी बारिश
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम तथा राजनांदगांव में कुछ-कुछ स्थानों पर वर्षा के संकेत
  • बस्तर संभाग में बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में पानी गिरेगा

5 पांच दिनों तक बारिश के हालात


प्रदेश में 5 दिनों तक बारिश और अंधड़ के हालात रहेंगे। समुद्र से नमी की बड़ी वजह कुछ मौसमी सिस्टम है। इस समय एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पश्चिम यूपी पर बने चक्रवात से शुरू होकर पूर्वी यूपी, बिहार, उप हिमालयीन बंगाल से होते हुए दक्षिण असम तक फैली है। इसी से बारिश, तेज अंधड़ के हालात हैं।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...