20 ट्रेनें हुई रद्द, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दौड़ेगी लेट से…

HomeCHHATTISGARHRAIPUR20 ट्रेनें हुई रद्द, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दौड़ेगी लेट से...

Date:

रायपुर :

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है। आज से रायपुर से गुजरने वाली 20 ट्रेनें रद्द रहेंगी। नागपुर रेलवे जोन में आने वाली इतवारी स्टेशन में आज से पहले चरण का LHS पुशिंग का काम शुरू होगा।

यही वजह है कि 20 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कोरबा से पांच घंटे देरी से रवाना होगी। ट्रेनों के रद्द होने और लेट होने की एक बड़ी वजह यह भी है कि रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें 23-23 घंटा देरी चल रही हैं। रेलवे ने बताया कि नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत इतवारी स्टेशन में एलएचएस पुशिंग का काम होगा। यह कार्य 2 चरणों में होगा। पहले 8 से 10 मई और फिर 19 से 30 मई तक काम होगा। जाहिर है कि इस काम के होने तक रेलवे की सुविधाएं प्रभावित रहेंगी।

बता दें कि डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल, इतवारी–रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल, रामटेक-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल, इतवारी-बालाघाट मेमू पैसेंजर स्पेशल, बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल, इतवारी-तिरोडी पैसेंजर स्पेशल, तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर स्पेशल, तुमसर रोड-तिरोडी पैसेंजर स्पेशल और तिरोड़ी-इतवारी पैसेंजर स्पेशल, इतवारी- टाटानगर एक्सप्रेस और नागपुर- शहडोल एक्सप्रेस 8 से 10 मई तक रद्द रहेगी।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...