28.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

मुझसे नहीं हो रहा मैं जा रहा हूं कहकर युवक हुआ लापता,बालोद में डैम किनारे मिली बाइक और चप्पल, डैम में सर्च ऑपरेशन जारी…

HomeChhattisgarhBalodमुझसे नहीं हो रहा मैं जा रहा हूं कहकर युवक हुआ ...

Date:

बालोद :

छत्तीसगढ़ के बालोद में 24 साल का युवक अब मुझसे नहीं हो रहा, मैं जा रहा हूं कहकर लापता हो गया है। परिजनों को आशंका है कि बेटे ने बोइरडीह डैम में कूदकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस और गोतखोरों की टीम डैम में खोजबीन कर रही है। पूरा मामला महामाया थाना क्षेत्र के बोइरडीह डैम के राजहरा का है।

परिजन और नरेश कुमार (24) के दोस्तों के मुताबिक सोमवार की रात 9 बजे अपने दोस्तों को बाइक ले जाने और अब नहीं हो रहा मेरे से…जैसे मैसेज कर फोन बंद कर लिया और लापता हो गया। मैसेज के बाद से युवक के दोस्त और परिजन काफी परेशान हैं।

बांध के किनारे एक युवक की चप्पल मिली

परिजनों ने बताया कि खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद युवक के लापता होने की सूचना महामाया थाने को दी गई। सुबह 7 बजे से युवक की तलाश जारी है। बांध के किनारे युवक की एक चप्पल मिली, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

मंगलवार रात तक नहीं मिली लाश

मंगलवार को पुलिस प्रशासन डैम पहुंची, जिसके बाद आसपास खोजबीन की गई, लेकिन और कोई सुराग हाथ नहीं लगा। बालोद से गोताखोरों की टीम मोटर बोट के साथ दोपहर तीन बजे बुलाई गई।शाम 6 बजे तक गोताखोरों ने डैम में उतरकर खोजबीन की, लेकिन देर शाम गुजर जाने के बावजूद कुछ भी बरामद नहीं हुआ।

जलाशय के साथ-साथ आसपास की जा रही तलाश

थाना प्रभारी देव कुमार कोर्राम ने बताया कि युवक की खोजबीन की जा रही है। युवक ने आत्महत्या की है या फिर कहीं चला गया है, कुछ कह नहीं सकते। उन्होंने बताया कि सुबह 5 बजे से टीम जलाशय के साथ-साथ आसपास के जंगलों में खोजबीन कर रही है। घने जंगल होने के कारण रात में सर्च ऑपरेशन चलाना संभव नहीं था।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड…

हाइलाइट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का...