21.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

बिलासपुर में EVM में वोट डालते बनाया विडियो,पार्टी विशेष के पक्ष में की मतदान की अपील;गोपनीयता भंग करने पर हुआ केस दर्ज…

HomeChhattisgarhबिलासपुर में EVM में वोट डालते बनाया विडियो,पार्टी विशेष के पक्ष में...

Date:

बिलासपुर :

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ लोगों ने EVM पर वोट डालते हुए वीडियो बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में पार्टी विशेष के पक्ष में वोट डालने की अपील की भी गई है। नोडल अफसर ने इसे मतदान की गोपनीयता भंग करने का मामला माना और शिकायत सिविल लाइन थाने में कर दी।

एडिशनल एसपी सिटी उमेश कश्यप ने बताया कि मंगलवार सुबह वोटिंग के दौरान मतदान केंद्र के भीतर किसी ने वोट डालते हुए EVM का वीडियो बना लिया। साथ ही VVPAT की स्लीप का वीडियो और रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो में पार्टी विशेष के प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील भी की गई।

निर्वाचन आयोग ने इस वीडियो पर संज्ञान लिया और निर्वाचन ऑफिस के नोडल अधिकारी को केस दर्ज कराने के निर्देश दिए। जिसके बाद नोडल अफसर ने मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने धारा 128 और 130 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

कई लोगों ने बनाया है वीडियो, केवल एक पर केस
EVM में वोट डालते हुए वीडियो बनाने वाले दर्जन भर से ज्यादा लोग हैं। हालांकि पुलिस ने केवल एक मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस अफसर यह भी नहीं बता रहे हैं कि किस युवक ने वोट डालने का वीडियो बनाया । उसकी पहचान भी छिपा दी है।

बीजेपी-कांग्रेस के पक्ष में वोट डालकर बनाया वीडियो
कई लोगों ने EVM पर वोट डालते हुए वीडियो बनाया और सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया है। यही नहीं कई ने इसे अपने सोशल मीडिया के स्टेटस में भी अपलोड किया है। जिसमें बीजेपी और कांग्रेस के पक्ष में EVM का बटन दबाते हुए दिख रहे हैं और लोगों से वोट करने की अपील भी कर रहे हैं।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड…

हाइलाइट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का...