20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

पप्पू ढिल्लन और विजय भाटिया के यहां पहुंची EOW,पिछली बार छापेमारी में किया था घर सील, आज फिर से होगी जांच…

HomeChhattisgarhपप्पू ढिल्लन और विजय भाटिया के यहां पहुंची EOW,पिछली बार छापेमारी में...

Date:

भिलाई :

दुर्ग जिले में शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन और विजय भाटिया के घर ACB और EOW की टीम पहुंची है। पप्पू एसीबी की रिमांड में है, आज उसे कोर्ट में पेश करना है। उससे पहले ACB और EOW की टीम उसके घर तलाशी लेने पहुंची है।

आपको बता दें कि 26 दिन पहले 12 अप्रैल को भी टीम ने यहां छापेमारी की थी। उस दौरान पप्पू के घर से 28 लीटर विदेशी शराब मिली थी। सुपेला थाना पुलिस ने पप्पू ढिल्लन के बेटे जसजीत ढिल्लन के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया था। वहीं छापेमारी के दौरान विजय भाटिया फरार हो गया था। उसके घर में कोई नहीं होने से टीम ने उसे सील कर दिया था।

इस दौरान एसीबी ने पप्पू के घर की कई आलमारी और कमरों को सील कर दिया था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 4-5 गाड़ियों में ACB और EOW की टीम भिलाई नेहरू नगर पहुंची। टीम ने विजय भाटिया और पप्पू ढिल्लन के यहां एक साथ छापेमारी की। ऐसा कहा जा राह है कि टीम पंचनामा कार्रवाई करके सील किए गए कमरों और आलमारी की तलाशी लेगी। उसके बाद जो भी दस्तावेज या सबूत मिलेगें उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तारी के बाद नोटिस देकर छोड़ा

पिछली बार छापेमारी के दौरान सुपेला पुलिस ने 28 लीटर विदेशी शराब जब्त कर आरोपी जसजीत ढिल्लन को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे नोटिस देकर छोड़ा गया था। ये चौथी बार है जब पप्पू ढिल्लने के घर में एसीबी की छापेमारी की गई है। इससे पहले ईडी की टीम भी यहां छापा मार चुकी है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...