28.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

आंधी बारिश ने बिगाड़ी स्ट्रांग रूम की व्यवस्था,दुर्ग कलेक्टर मौके पर पहुंची, पंडाल से कॉलेज बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ सेटअप…

HomeChhattisgarhआंधी बारिश ने बिगाड़ी स्ट्रांग रूम की व्यवस्था,दुर्ग कलेक्टर मौके पर पहुंची,...

Date:

दुर्ग :

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को संपन्न हो गया है। सुबह मौसम ने बदली करके मतदान का माहौल बनाया तो वहीं शाम को आई तेज आंधी बारिश ने पूरी व्यवस्था को चौपट कर दिया।

स्ट्रॉग रूम में कलेक्शन की व्यवस्था बिगड़ गई। आउट डोर में लगे पंडाल टेबल चेयर सब हवा से उड़ गए। इसके बाद कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी मौके पर पहुंची और कॉलेज कैंपस की अलग अलग बिल्डिंग में पूरे सेटअप को शिफ्ट कराया।

सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी EVM

शाम 6 बजे मतदान का कार्य पूरा होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी EVM और चुनाव सामग्री को समेटा गया। इसके बाद मतदान दाल एक एक कर EVM को जमा करने स्ट्रांग रूम पहुंचे।

आंधी पानी थमने का वेट करना पड़ा

शाम 7 बजे से मौसम बिगड़ने जिला प्रशासन की पूरी व्यवस्था फेल हो गई। तेज आंधी पानी के बीच बसों और अन्य गाड़ियों से मतदान दल स्ट्रांग रूम तो पहुंचा, लेकिन EVM जमा नहीं कर पाया। कई घंटे तक उन्हें वहां आंधी पानी थमने का वेट करना पड़ा।

जीनियरिंग कॉलेज के अंदर बने पंडाल

इधर तेज आंधी पानी ने शंकरा इंजीनियरिंग कॉलेज के अंदर बने पंडाल और कुर्सियों को उड़ा दिया। इस अव्यवस्था के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी मौके पर पहुंची। उनके साथ पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

कलेक्टर ने विधानसभावार ईवीएम कलेक्शन की व्यवस्था का निर्देश दिया। इसके बाद चंद घण्टे में पूरी व्यवस्था को कॉलेज बिल्डिंग के अंदर अलग-अलग विधानसभावार शिफ्ट किया गया।

कलेक्टर-SP ने खड़े होकर दिखाया मतदान दलों को रास्ता

जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों सहित निगम की टीम ने मिलकर कुछ ही घंटे के अंदर पूरी व्यवस्था को दुरुस्थ किया। कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी और एसपी जितेंद्र शुक्ला खुद आंधी पानी में मौके पर खड़े होकर मतदान दलों को रास्ता दिखाया।

EVM जमा करने में सुरक्षा बल ने किया सहयोग

मौसम बिगड़ने से रात में अचानक रिसीविंग सेंटर की जगह बदलने का निर्णय लेना पड़ा। इसके बाद पुलिस प्रशासन का पूरा अमला मौके पर पहुंचा और रात भर EVM जमा करने में मतदान दलों की मदद करता रहा।

IG रामगोपाल गर्ग भी रात में पहुंचे और उन्होंने भी सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही एसपी जितेंद्र शुक्ला अपनी टीम के साथ ईवीएम के जमा होने और उनकी सीलिंग होने तक मौके पर मौजूद रहे।

2200 से अधिक सुरक्षा कर्मी रहे तैनात

एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि चुनाव के दौरान कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। पूरा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया। उन्होंने कहा कि जिले में 22 सौ से ज्यादा बाल सुरक्षा व्यवस्था में लगा हुआ था। इसमें पैरामिलिट्री फोर्स की 16 और छत्तीसगढ़ आर्मस फोर्स की तीन कंपनियां लगी थीं। इसके अलावा जिला पुलिस बल के 800 से अधिक जवान तैनात थे।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड…

हाइलाइट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का...