23.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

महादेव सट्टा में मनी लॉड्रिंग और हवाला मामला,ईओडब्ल्यू के बाद ईडी की जांच तेज, रायपुर-दुर्ग के पुलिस वालों को किया तलब…

HomeRaipurमहादेव सट्टा में मनी लॉड्रिंग और हवाला मामला,ईओडब्ल्यू के बाद ईडी की...

Date:

रायपुर :

महादेव सट्टा में मनी लॉड्रिंग और हवाला मामले की प्रवर्तन निदेशालय ने फिर से जांच शुरू कर दी है। रायपुर-दुर्ग के आधा दर्जन पुलिस वालों व कारोबारियों को समंस जारी किया गया है। इन सभी के नाम अब तक गिरफ्तार हो चुके आरोपियों के बयान में आ चुके हैं। खबर है कि ईओडब्ल्यू इनमें से कुछ से पूछताछ कर चुकी है।

अब मंगलवार को कुछ ईडी दफ्तर पहुंचे थे। उनका बयान दर्ज किया गया है। सुबह से शाम तक पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इस बीच चर्चा है कि महादेव सट्टा में ईडी कुछ संदेहियों के यहां छापेमारी कर सकती है। ईडी की कुछ टीम जांच के लिए दूसरे राज्य भी गई है, क्योंकि ईडी, ईओडब्ल्यू और पुलिस की जांच के बाद भी महादेव सट्टा की आईडी खुलेआम ऑनलाइन बेची जा रहा है।

सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म में महादेव सट्टा की आईडी बिक रही है। प्रमोटर ने महादेव सट्टा के अलावा अलग-अलग नाम की गूगल में एप बनाया है। वे उसकी आईडी और पासवर्ड 100-100 रुपए में सटोरियों को बेच रहे हैं। सटोरिये आईडी लेकर आईपीएल के मैचों में दांव भी लगा रहे हैं। यानी लगातार कार्रवाई के बाद भी ये बंद नहीं हो रहा है। रोज करोड़ों रुपए दांव लग रहा है और हवाला के माध्यम से पैसा विदेश जा रहा है। सैकड़ों खाते में सट्टे का पैसा जमा रहा है।

ईओडब्ल्यू बड़ी कार्रवाई की तैयारी में

महादेव सट्टा में ईओडब्ल्यू लगातार अलग-अलग लोगों से पूछताछ कर रही है। रोज समंस देकर सं​देहियों और इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर जुड़े लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। इसमें कारोबारी, सरकारी कर्मचारी से लेकर हवाला कारोबारी शामिल हैं। हालांकि अब तक पूछताछ में किसी बड़े अधिकारी को नहीं बुलाया गया है। आरोपियों के बयान में अब तक जिन लोगों के नाम आए हैं, उन बड़े अफसरों को भी तलब नहीं किया गया है। ईडी ने भी अब तक किसी बड़े अधिकारी या प्रभावशाली लोगांे पर कार्रवाई नहीं की है। जबकि जेल में बंद आरोपियों ने कई चौंकाने वाले नामों का खुलासा किया है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...