13 साल के बच्चे से करवाता था गाड़ियों की चोरी,8 दो पहिया वाहनों के साथ दो आरोपी हुए गिरफ्तार…

HomeCHHATTISGARH13 साल के बच्चे से करवाता था गाड़ियों की चोरी,8 दो पहिया...

Date:

दुर्ग पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इसमें एक 13 साल का नाबालिग लड़का भी शामिल है। मुख्य आरोपी इस लड़के को मास्टर की देकर इससे गाड़ियों को चोरी करवाता था उसके बाद इन्हें कम दाम में लोगों को बेच देता था। पुलिस ने इनके पास से 8 दो पहिया वाहन जब्त किया है।

भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले में उन्हें एक चोरी का वीडियो मिला था। जब उस वीडियो में दिखे चेहरे के आधार पर आरपी की तलाश शुरू की गई तो पता चला की वो खुर्सीपार क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने वहां एक 13 के लड़के को पकड़ा।

जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वो राहूल महानंद निवासी सर्वेन्ट क्वाटर सेक्टर 9 भिलाई के साथ मिलकर वाहनों की चोरी करता है। वो उसे मास्टर मास्टर की देकर रखता था। इससे लड़का कहीं भी भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में जाता था और वाहन में बैठकर रेकी करता था। जब कोई वाहन खड़ा करके दूर जाता दिखता तो वो उसके वाहन में बैठ जाता और फिर मास्टर की से उसे खोलकर चोरी करके ले जाता था।

उसने बताया कि उसने आकाशगंगा सुपेला 1 स्कूटी चोरी की। इसके बाद उसे राहुल महानंद को दे दिया। सुपेला पुलिस ने एसीसीयू टीम के साथ जब राहूल महानंद को गिरफ्तार किया तो पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वो चोरी का काम नाबालिग लड़के से करवाता है। उसने थाना छावनी, थाना मोहन नगर, थाना सुपेला और गंजपारा थाना रायपुर क्षेत्र से 8 दुपहिया वाहन चोरी किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...