29.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

एक सप्ताह में दो कांग्रेसी पार्षद पद से हटाए,भिलाई नगर निगम चुनाव में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर लड़ा था चुनाव…

HomeChhattisgarhएक सप्ताह में दो कांग्रेसी पार्षद पद से हटाए,भिलाई नगर निगम चुनाव...

Date:

भिलाई :

भिलाई में कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक झटका लगता जा रहा है। पहले तो कई बड़े नेताओं ने भाजपा दामन थाम लिया और अब पार्षदों की उम्मीदवारी भी समाप्त हो रही है। दुर्ग संभागायुक्त न्यायालय ने पहले कांग्रेस के पार्षद नितीश यादव और इंजी. सलमान के पद को समाप्त कर दिया है।

इंजी. सलमान ने भिलाई नगर निगम के वार्ड 35 से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा था। उस समय यह सीट ओबीसी थी। इंजी. सलमान ने जो जाति प्रमाण पत्र दिया वो पूरी तरह से फर्जी था। जब इसकी जानकारी निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा को हुई तो उन्होंने आरटीआई से मामले में जानकारी मांगी। आरटीआई से मिली जानकारी में पता चला कि जिन नंबर का जाति प्रमाण पत्र इजी. सलमान ने लगाया है वो उसका नहीं बल्कि किसी दूसरे के नाम पर दर्ज है।

इसका पता लगने के बाद भोजराज सिन्हा ने उसके पार्षद पद के शून्य करने की मांग को लेकर संभागायुक्त कार्यालय में केस लगाया था। साथ ही साथ सुपेला थाने में इंजी. सलमान के खिलाफ दस्तावेजों से कूट रचना करके चुनाव लड़ने को लेकर ठगी का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद सलमान कई महीने तक फरार था। बाद में उसने हाईकोर्ट बिलासपुर जमानत ली।

इंजीनियर सलमान के मामले में हाईकोर्ट में शिकायतकर्ता भोजराज और सिध्दार्थ यादव की तरफ से अधिवक्ता अनिमेश वर्मा ने पैरवी की थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने संभागायुक्त कार्यालय को तीन महीने के अंदर अपना निर्णय देने का आदेश दिया था। संभागायुक्त कार्यालय में अधिवक्ता अशोक शर्मा भोजराज सिन्हा की तरफ से पक्ष रखा। उनके तर्क के बाद संभागायुक्त ने माना कि इंजी. सलमान ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र जमाकर के चुनाव लड़ा है। इसके बाद उन्होंने 6 मई को अपना आदेश सुनाते हुए सलमान के पार्षद पद को समाप्त कर दिया।

भिलाई निगम उप सभापति और एमआईसी सदस्य है सलमान

इंजी. सलमान भिलाई नगर निगम में उप सभापति और एमआईसी मेंबर के पद पर भी है। पार्षद पद समाप्त होने के बाद इसके ये दोनों पद और जिम्मेदारी भी समाप्त हो जाएंगे। अब निगम सरकार को नए सभापति की तलाश करनी होगी।

एक सप्ताह के अंदर दो पार्षद के पद समाप्त

राज्य से कांग्रेस की सत्ता जाते ही एक के बाद एक कांग्रेस के नेताओं के काले कारनामे सामने आते जा रहे हैं। भिलाई निगम चुनाव में जो धांधली हुई है उसके चलते एक सप्ताह के अंदर दो पार्षद का निर्वाचन रद्द कर दिया गया है। सबसे पहले वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड वार्ड के पार्षद नितीश यादव के पद को समाप्त किया गया। अब इसके बाद इंजी. सलमान के रूप में शहर सरकार को बड़ा झटका लगा है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...