37.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

कोरबा में 8 हजार कर्मचारी संपन्न कराएंगे मतदान की प्रक्रिया,IT कॉलेज से रवाना हुआ मतदान दल, हाथी प्रभावित क्षेत्र में रहेगी विशेष नजर…

HomeChhattisgarhकोरबा में 8 हजार कर्मचारी संपन्न कराएंगे मतदान की प्रक्रिया,IT कॉलेज से...

Date:

कोरबा :

कोरबा जिले में लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान को लेकर ​​​​​तैयारियां पूरी कर ली गई है। 7 मई मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए सोमवार को IT कॉलेज परिसर के स्ट्रांग रुम से मतदान दलों को रवाना किया गया। चुनाव में पुलिस और जिला प्रशासन के कुल 8 हजार कर्मचारी मतदान की प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे। 249 बूथों में महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ ही एसपी की मौजूदगी में सभी कर्मचारी मतदान सामग्री को लेकर अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हुए। कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि 249 बूथ ऐसे हैं, जहां महिला कर्मचारी वोटिंग की प्रक्रिया को संपन्न कराएंगी।

हाथी प्रभावित क्षेत्र में रहेगी विशेष नजर

जिले में ऐसे कई केंद्र हैं जो हाथी प्रभावित क्षेत्र में आते हैं, ऐसे क्षेत्रों में वन विभाग का अमला लगा हुआ है। ताकि वोटिंग के दौरान हाथी मतदान केंद्र तक न आ सके। कलेक्टर और एसपी दोनों ने ही कोरबा संसदीय सीट की जनता से अपील किया है कि जनता अपने मताधिकार का उपयोग जरूरी करें, ताकि देश में एक अच्छी सरकार बन सकें।

दूसरी राज्यों से बुलाए गए पुलिस बल

मतदाल के दलों के रवानगी के दौरान एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के करीब 2400 जवान शांतिपूर्ण ढंग से मतदान को संपन्न कराएंगे। मतदान के दिल 118 पेट्रोलिंग पार्टी लगातार गश्त करती रहेगी। तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बाहर से कुल 17 कंपनियां अर्द्धसैनिक बलों की कोरबा पहुंची हैं, इसके साथ ही दूसरे राज्यों से भी पुलिस बल को बुलाया गया है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...