27.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

एसपी ने कहा प्लांट के प्रत्येक वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से सांस की करें जांच…

HomeRAIGARHएसपी ने कहा प्लांट के प्रत्येक वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से...

Date:

रायगढ़ :

एसपी दिव्यांग कुमार पटेल ने शुक्रवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में राजपत्रित अधिकारियों, थाना, चौकी प्रभारी व विभिन्न शाखा प्रभारी की बैठक ली। इस दौरान एसपी ने थानावार सभी थानों के लंबित अपराध, मर्ग, शिकायत, गुम इंसान, वारंटी की समीक्षा की। इसके साथ ही सामाजिक अपराधों पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने व जुआ-सट्टा और अवैध मादक पदार्थों पर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना पर कमी लाने विशेष कार्य योजना के साथ कार्य किया जा रहा है अपने-अपने क्षेत्रों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम के साथ आवश्यक कार्रवाई करें।

थाना क्षेत्र अंतर्गत कंपनियों में गेट में ही वाहन चालकों के ब्रीथ एनालाइजर से ड्रायवरों की जांच करने निर्देशित किया।

इस क्रम में एसपी ने मोटर साइकिल चोरी पर अंकुश लगाने, संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों की वर्तमान गतिविधियों की जांच बढ़ाने को कहा। उन्होंने खरसिया, भूपदेवपुर रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने व थाना क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने और पुराने कैमरों को अपडेट करने के संबंध में निर्देशित किया।

इस क्रम में एसपी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्यों करने और वारंटियों व फरार आरोपियों की अधिक से अधिक धरपकड़ के निर्देश दिए। इसके साथ ही महिला संबंधी अपराधों व वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायतों को समय सीमा में निराकरण करने के भी निर्देश दिए।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायगढ़ में ताइक्वांडो का जोश: पुलिस की पहल से 170 खिलाड़ियों को मिला बड़ा मंच…

रायगढ़ / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : “पुलिस यूथ यूनिटी स्पोर्ट्स” के...

रायगढ़ में आंधी का कहर, रातभर गुल रही बिजली, सुबह तक बहाल हुई व्यवस्था…

रायगढ़,स्वतंत्र छत्तीसगढ़: हाईलाइट बॉक्स: तेज हवाओं ने रायगढ़ शहर की बिजली...

रायगढ़ राइस मिल हादसा: वेल्डिंग के दौरान लगी आग, एक श्रमिक 90% तक झुलसा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु जूटमिल थाना क्षेत्र की सावित्री...