27.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

रेलवे ट्रैक पर मिला बीएसपी अधिकारी का शव,घटना स्थल पर मिली बाइक से हुई पहचान, खुदकुशी करने की आशंका…

HomeChhattisgarhरेलवे ट्रैक पर मिला बीएसपी अधिकारी का शव,घटना स्थल पर मिली बाइक...

Date:

भिलाई :

दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बीएसपी अधिकारी की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। पुलिस को मौके पर मिले बाइक से उसकी पहचान की गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

स्मृति नगर चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि सुबह 7.30 उन्हें सूचना मिली कि किसी व्यक्ति की बटालियन के पास रेलवे ट्रैक पर लाश पड़ी है। जब वहां पुलिस की टीम पहुंची, तो पता चला कि किसी ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी की है।

बीएसपी में करते थे काम

मौके से बरामद बाइक से उसकी पहचान सेक्टर-8 निवासी रामकृष्ण उइके (54) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वो बीएसपी के प्लेट मिल में कार्यरत था। वर्ष 2023 में उन्हें प्रमोशन मिला था। वो शनिवार सुबह घर से बाइक लेकर निकला था।

खुदकुशी करने से परिजन और दोस्त हैरान

परिजनों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि ऐसी कोई बात या परेशानी नहीं थी। जिससे वो खुदकुशी जैसा कदम उठाए। परिजन और उसके साथ काम करने वाले लोग इस बात से हैरान हैं कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस खुदकुशी का कारण जानने के लिए पूछताछ कर रही है|

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महासमुंद में अवैध खनन पर सख्ती: तीन हाईवा जब्त, प्रशासन का कड़ा संदेश…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :महासमुंद में अवैध रेत और...

भिलाई के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका…

भिलाई /छत्तीसगढ़ हाइलाइट :• सुपेला मार्केट के आकाश गंगा...