20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

भिलाई की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग:फायर ब्रिगेड ने 5 घंटे बाद पाया काबू; इंडस्ट्रियल एरिया को कराया गया खाली…

HomeChhattisgarhभिलाई की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग:फायर ब्रिगेड ने 5 घंटे...

Date:

भिलाई :

भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग ने केमिकल से भरे टैंकर को भी चपेट में ले लिया जिससे उसमें ब्लास्ट हो गया। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

हाईटेंशन तार में स्पार्क होने से फैक्ट्री में आग लगने की आशंका है। आग लगने के बाद पुलिस और प्रशासन ने पूरे इंडस्ट्रियल एरिया को खाली कराया। फैक्ट्री में भी कुछ ब्लास्ट हुए हैं जिसके कारण कुछ देर के लिए भगदड़ भी मच गई थी।

डेढ़ घंटे देर से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 6 बजे JMD कंपनी में आग लगी थी। इसी बीच केमिकल से भरा टैंकर सिसकॉल यूनिट 2 एसीसी चौक के पास पहुंचा था। तभी आग की चपेट में आकर आग के गोले में बदल गया। सूचना मिलते ही छावनी और जामुल पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि आग को देख टैंकर का ड्राइवर वहां से भाग निकला।

पुलिस ने फायर ब्रिगेड को फोन कर बुलाया लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां करीब डेढ़ घंटे बाद वहां पहुंची। इससे आग टैंकर से बढ़कर पास में मौजूद केमिकल फैक्ट्री में पहुंच गई। हालांकि पास की फैक्ट्री में लगी आग को जल्द काबू पा लिया गया था।

6-7 करोड़ के नुकसान की आशंका

बताया जा रहा है कि मौके पर एसपी और कलेक्टर भी पहुंचे थे। इसके अलावा सांसद और स्थानीय नेता भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि 6 से 7 करोड़ का नुकसान हुआ है। फिलहाल इलाके से लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...