30.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

दुर्ग पुलिस ने किया किंग गैंग का पर्दाफाश,6 लाख रुपए के गहने और सामान जब्त:चारो आरोपियों के गले में लगा था गैंग का लोगो…

HomeChhattisgarhदुर्ग पुलिस ने किया किंग गैंग का पर्दाफाश,6 लाख रुपए के गहने...

Date:

दुर्ग :

दुर्ग पुलिस ने जिले में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले किंग गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2 नाबालिग सहित गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के गले में पीछे ताज का लोगो और इंग्लिश में किंग का टैटू बना हुआ पाया गया।

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि ये काफी खतरनाक चोर गिरोह है। इनके पास से 5 लाख 75 हजार रुपए से अधिक का चोरी का सामान जब्त किया गया है।

दुर्ग एसपी ने बताया कि इन लोगों ने जिले में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। शिवपारा दुर्ग निवासी एक युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 28-29 मार्च की रात उसके सूने मकान में घुसकर किसी ने लाखों का सामान पार कर दिया। उसने बताया कि चोरों ने उसके घर में घुसकर गहने, म्यूजिक सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा और उसका डीवीआर तक चोरी कर लिया है।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

एसपी के निर्देश पर दुर्ग पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने आरोपियों का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू किया। इस दौरान उन्हें दिखा कि कुछ लड़के सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे के वायर को काट रहे हैं। पुलिस को उनके ऊपर संदेह हुआ और इसके बाद पता लगाया गया कि ये लड़के कौन हैं।

हत्या के मामले में भी जा चुका है जेल

मामले का मुख्य आरोपी शिवपारा दुर्ग निवासी अमन यादव (21) है। उसने अपने पड़ोसी दीपेश ठाकुर (21) और दो नाबालिग लड़कों की मदद से कई चोरियों को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पहले भी हत्या के अपराध में अमन जेल जा चुका है और अभी जमानत पर बाहर था। जेल से बाहर आते ही उसने चोरी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया।

सूने मकान में चोरी के अपराध को कबूला

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने प्रवीण सेन के सूने मकान में चोरी की है। उन्होंने वहां से सोने का मांगटीका, अंगूठी, लॉकेट के साथ चांदी की पायल, करधन और अन्य गहनों सहित म्यूजिक सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और नगद रकम चोरी की थी।

लाखों रुपए का माल किया जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से प्रवीण सेन के घर से चोरी हुए सामान और सोने-चांदी के आभूषण सहित लगभग 6 लाख रुपए का माल बरामद किया है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...