26.9 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

महंत बोले- मोदी का मूड़ फोड़ने वाला आदमी चाहिए,छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष का विवादित बयान; मंच से बोले-नवीन जिंदल को मारने चाहिए जूते…

HomeChhattisgarhमहंत बोले- मोदी का मूड़ फोड़ने वाला आदमी चाहिए,छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष का...

Date:

राजनंदगांव :

छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने PM मोदी और उद्योगपति नवीन जिंदल को लेकर विवादित बयान दिया है। महंत ने कहा कि, हमें नरेंद्र मोदी का मूड़ (सिर) फोड़ने वाला आदमी चाहिए। रात-दिन तंग करके चीन भेजने वाला आदमी चाहिए। वहीं जिंदल के लिए कहा कि ऐसे लोगों को जूते मारने चाहिए।

राजनांदगांव में मंगलवार को जनसभा में महंत ने कहा कि, एक संरक्षक चाहिए, अच्छा लाठी धर कर मारने वाला। नरेंद्र मोदी के खिलाफ अगर कोई लाठी धर कर खड़ा हो सकता है तो तुम्हारे सांसद (भूपेश बघेल) है। बाकी लोग सीधे-साधे हैं।उन्होंने कहा कि, हमें लाठी धरने वाला आदमी चाहिए।

इन लोगों ने छत्तीसगढ़ियों की ऐसी की तैसी की

कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल की नामांकन रैली में शामिल होने पहुंचे महंत ने कहा कि, नवीन जिंदल ने रायगढ़ और पूरी खदानों को लूट लिया। इन लोगों ने हम छत्तीसगढ़ियों की ऐसी की तैसी की है। हमने ही इन्हें सिर पर चढ़ाकर रखा था। हमें कहने में शर्म नहीं है, कि ऐसे लोगों को तो हमें जूते मारने चाहिए।

भाजपा ज्वाइन कर रहे लोगों पर भी साधा निशाना

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि, अगली बार भूपेश बघेल या कोई और सीएम बनेंगे, तो जो कांग्रेस छोड़े हैं, उनको दोबारा नहीं लेना है। ना हमें पैसे से मतलब है और ना कौड़ी से मतलब है। कांग्रेस से जिसे पा रही है, बीजेपी उसे लेकर जा रही है। पता नहीं क्या हो गया है। हम बड़े-बड़े आदमियों को बेवकूफ बनते देख रहे हैं।

भूपेश-मंत्रियों और हमारी वजह से हुई हार

वहीं मीडिया से बातचीत में महंत ने कहा कि, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, हमारे मंत्रियों, कार्यकर्ताओं और मुझसे हुई गलतियां के कारण ही हमारी सरकार की हार हुई है। जितने काम भूपेश सरकार ने किया है, उतना काम बीजेपी भी नहीं कर पाई है। न ही कर पाएगी।

होटल में बैठकर उगाही कर रहे मंत्री

महंत ने कहा कि डिप्टी सीएम अरुण साव को अभी दो महीने हुए हैं, वो कितने समय तक रह पाते या चला पाते, वो कुछ दिनों में पता चलेगा। अभी लोकसभा चुनाव है, इसलिए सब चुप हैं। आरोप लगाया कि, होटल में बैठकर मंत्री लोग उगाही कर रहे हैं। ये मुझे नहीं कहना चाहिए, लेकिन कह रहा हूं। बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार हो रहा है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...