16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

छ.ग. में करोड़ों की ठगीः हॉस्टल अधीक्षक और रेलवे क्लर्क की नौकरी के नाम पर लगाई मोटी चपत, शातिरों को महाराष्ट्र से दबोच लाई पुलिस…

HomeChhattisgarhछ.ग. में करोड़ों की ठगीः हॉस्टल अधीक्षक और रेलवे क्लर्क की नौकरी...

Date:

लोरमी: संवाददाता

लोरमी:  मुंगेली जिले के लोरमी पुलिस टीम ने हॉस्टल अधीक्षक और रेलवे में क्लर्क की नौकरी लगाने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है | इस मामले में पुलिस ने ठग दंपति को महाराष्ट्र पुणे से गिरफ्तार किया है |

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र पुणे के रहने वाले आरोपी दंपति के द्वारा 11 सालों में ग्राम झाफल निवासी शासकीय व्याख्याता शिक्षक जसवंत राजपूत और उनके अन्य साथियों से करोड़ों रुपये की ठगी की है | ठगी के गिरफ्तार आरोपी मनोज श्रीवास्तव की पहचान पीथमपुर निवासी सेवानिवृत्त शासकीय शिक्षक डी आर ध्रुव के माध्यम से हुई थी | जिनके झांसे में आकर हॉस्टल अधीक्षक और रेलवे में क्लर्क की नौकरी लगाने के नाम से आरोपी दंपति द्वारा करोड़ों रुपए की ठगी की गई | वहीं गिरफ्तार आरोपियों में पुणे निवासी मनोज श्रीवास्तव और उसकी पत्नी दर्शनी श्रीवास्तव शामिल है | दोनों आरोपियों के खिलाफ लोरमी थाने में धारा 420 34 IPC के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड में पेश किया गया | जिन्हें कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...