21.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

सन्यासी पारा ,रायपुर श्री ललिता देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न ,1 लाख 8 हजार चमेली पुष्पों को समर्पित किया गया …..

HomeChhattisgarhसन्यासी पारा ,रायपुर श्री ललिता देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न ,1...

Date:

डी.अनंता : रायपुर

श्री ललिता देवी मंदिर श्री सीताराम सेवा समिति श्री असंगनंदा आश्रम, सन्यासी पारा ,रायपुर छत्तीसगढ़ में आज दिनांक 18 अगस्त 2023 को निज श्रावण मास के उपलक्ष्य में हर दिन श्री ललिता देवी जी का विशेष रुप से श्री चक्र अभिषेक सहित षोडशोपचार पूजा , श्रीदेवी खडगामाला ,अष्टोत्तर शतनामावली पूजा, श्री ललिता अष्टोत्तर शतनामावली पूजा, कुमकुमा पूजा दिव्या भव्य रूप से किया जाता है l हर शुक्रवार पंचामृत एवं द्वादशी द्रव्य अभिषेक दिव्या भव्य से किया जाता है |

परन्तु आज विशेष दिन एवं तिथि के अवसर पर 2023 का विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत पुष्प यागम का आयोजन किया गया | जिसके तहत श्रीमाता गोदा देवी की अखंड पूजा एवं विधि विधान के द्वारा (पुष्प यागम ) 1 लाख नौ हजार ( चमेली पुष्प ) संख्या में फूलों से पूजा अर्चना की गयी | पश्चात् महा प्रसाद वितरण किया गया l जो कि आज का विशेष आकर्षण बना |

इसी क्रम में दोपहर इस मंदिर प्रांगण में श्रीमती हरिता जी एवं समस्त माता मंडली (परिवार) के द्वारा 2 लाख श्री ललिता स्रहस्त्र नामों का पठन लगभग 200 महिलाओं के द्वारा किया गया | शाम को भंडारा का भी आयोजन रहा | उक्त समस्त जानकारी मंदिर प्रमुख डी.अनंता ने दी |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related