22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

रायपुर से बरगढ़ रेललाइन निर्माण हेतु समिति ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा…

HomeChhattisgarhरायपुर से बरगढ़ रेललाइन निर्माण हेतु समिति ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा...

Date:

दिलीप गुप्ता (पत्रकार ) : सरईपाली

संबंधित मंत्रालय को शीघ्र कार्यवाही हेतु भेजी जावेगी ज्ञापन की प्रति ….


सरायपाली :- छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन को राजभवन जाकर रायपुर से बरगढ़ नई रेल लाइन निर्माण के संबंध में एक ज्ञापन समिति के सदस्यों द्वारा सौपा गया । राज्यपाल श्री विश्वभूषन हरिचंदन को ज्ञापन सौंपने के दौरान उन्हें इस रेलवेलाइन की आवश्यकता से संबंधित पूरी जानकारी दी गई ।

समिति सदस्यों ने राज्यपाल को जानकारी देते हुवे बताया कि इस रेल लाइन निर्माण हेतु स्वतंत्रता के बाद से लगातार मांग की जा रही है । इस नई रेल लाइन निर्माण हेतु हमारी समिति विगत 4 वर्षो से लगातार प्रयास व संघर्ष कर रही है । यह रेल क्यो आवश्यक है व इसके निर्माण किये जाने से महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरायपाली , बसना , सांकरा , पिथौरा , झलप , पटेवा व तुमगांव क्षेत्र के साथ साथ ओडीशा राज्य के पश्चिमी क्षेत्र सोहेला व बरगढ़ जिला का सर्वांगीण विकास के साथ साथ युवाओ को रोजगार , आर्थिक , औद्योगिक , सामाजिक विकास हो सकेगा ।

राज्यपाल द्वारा समिति के सभी सदस्यों को आश्वस्त किया गया कि, उनकी मांगों को संबंधित मंत्रालय में आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया जायेगा । इस दौरान रायपुर बरगढ़ रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति सरायपाली के अमर बग्गा ( अध्यक्ष) , दिलीप गुप्ता( समन्वयक ) , विद्याभूषण सतपथी ( महासचिव ) , अभिजीत प्रतिहार (संगठन सचिव ) व प्रीतम सिंह ( उपाध्यक्ष) उपस्थित थे ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...