HomeCHHATTISGARHनक्सलियों के गढ़ में DIG और SP, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, नापाक...

Date:

नक्सलियों के गढ़ में DIG और SP, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, नापाक मंसूबों को फेल करने के कड़े निर्देश…

दंतेवाडा : 10 अगस्त 2023

माओवाद की राजधानी कहे जाने वाले अबूझमाड़ को भेदने की तैयारी पुलिस अधिकारी कर रहे हैं | बारसूर का इंद्रावती नदी पार का इलाका दक्षिणी अबूझमाड़ कहा जाता है | यह इलाका माओवादी कमांडर मल्लेश का है. इस कमांडर पर कई जघन्य अपराध बीजापुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा के थानों में दर्ज है | इस इलाके में दौरे के कई मायने निकाले जा रहे हैं | इंद्रावती नदी पर पुल बनने के बाद चुनाव शांति पूर्वक और माओवाद की कमर तोड़ने की मंशा भी देखी जा रही है | स्वतंत्रता दिवस पर माओवादी कोई अड़चन ना करें, इसलिए पुलिस फोर्स की गतिविधियों को तेज किया जा रहा है |

डीआईजी और एसपी पहुंचे साप्ताहिक बाजार :

पुलिस अधिकारियों ने नक्सली गतिविधियों, ग्रामीणों की समास्याओं के संबंध में जानकारी लेने व अंदरूनी क्षेत्र में स्थापित कैंपों और थानों का आकस्मिक निरीक्षण और जवानों की समस्याओं के साथ हौसला अफजाई किया | नक्सल क्षेत्र के कैम्पों एवं थानों को नक्सलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया | भ्रमण के दौरान नक्सली गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई | इस दौरान जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला | ग्रामीणों ने अधिकारियों से खुलकर संवाद किया | इसी दौरान चेरपाल के साप्ताहिक बाजार में भी जनता के बीच जाकर बाजार की व्यवस्था और बाजार में आए अंदरूनी इलाकों के ग्रामीणों और दुकानदारों से बातचीत और समस्या के बारे में जानकारी ली |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related