20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

स्वास्थ्य सुविधाओं का किया जा रहा विस्तार, मुंगेली में 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में सिजेरियन प्रसव की हुई शुरूआत…

HomeChhattisgarhस्वास्थ्य सुविधाओं का किया जा रहा विस्तार, मुंगेली में 100 बिस्तर मातृ...

Date:

मुंगेली : 10 अगस्त 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य के लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया जा रहा है | यही वजह है कि लगातार राज्य के सरकारी अस्पतालों में सुविधा और संसाधनों में वृद्धि की जा रही है | इसी कड़ी में मुंगेली के 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल में सिजेरियन प्रसव की शुरआत हुई है |

आपको बता दें कि पहले यहां सिर्फ जिला अस्पताल में इस तरह की प्रसव की व्यवस्था थी | स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में जाकर मोटी रकम गंवानी न पड़े, इसको ध्यान में रखते हुए जिले के सरकारी अस्पतालों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है |

इसी तारतम्य में जिला चिकित्सालय परिसर स्थित 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में सिजेरियन प्रसव की शुरूआत हो गई है | कलेक्टर राहुल देव ने मेटरनिटी आपरेशन थियेटर का शुभारंभ किया | उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हर संभव प्रयास किया जा रहा है | मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. देवेन्द्र पैकरा ने बताया कि पहले सिजेरियन प्रसव जिला अस्पताल के आपरेशन थियेटर में किया जाता था, लेकिन गर्भवती महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में 07 अगस्त से सिजेरियन प्रसव की शुरूआत हो गई है | इस दौरान एक सिजेरियन प्रसव भी किया गया, जिसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...