18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर वीर शहीद गुण्डाधुर और छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा पर विधायक ने किया माल्यार्पण…

HomeChhattisgarhविश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर वीर शहीद गुण्डाधुर और छत्तीसगढ़ महतारी...

Date:

सुनील सिंह राठौर : नारायणपुर

हाइलाइट्स :

o विधायक चन्दन कश्यप ने वीर शहीद गुन्दधर एवं छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतीमा का किया माल्यार्पण |

o आदिवासी समाज के हितग्राहियों को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया |

नारायणपुर, 09 अगस्त 2023 – छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक चंदन कश्यप द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वीर शहीद गुण्डाधुर एवं छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा का माल्यार्पण कर नमन किया।


आज जिला प्रशासन द्वारा आदिवासी समाज के हितग्राहियों को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कश्यप ने कहा कि आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने के लिए हमें संगठित होकर संस्कृति परंपरा रहन-सहन बोली भाषा के साथ संगठित रहकर समाज को आगे बढ़ने का कार्य करना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आदिवासियों की उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है जल जंगल जमीन को बचाने की आवश्यकता है। आदिवासियों की संस्कृति परंपरा को बचाने के लिए सरकार द्वारा बेहतर कार्य किये जा रहे हैं। गांव-गांव में देवगुड़ी, घोटूल, माता गुडी का संरक्षण किया जा रहा है ।जमीन और जंगल को बचाने के लिए आदिवासी समाज को सदैव आगे आना चाहिए। कश्यप ने कहा कि जल जंगल जमीन आदिवासियों की संपत्ति होती है जमीन और जंगल लगातार समाप्त हो रहा है उसे संरक्षण करने की आवश्यकता है। हमें वातावरण को बचाने के लिए वृक्ष लगाकर संरक्षित करना है।

छत्तीसगढ़ हस्तशील विकास बोर्ड के अध्यक्ष कश्यप ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है यह आदिवासियों का सबसे बड़ा त्यौहार है उन्होंने कहा कि आदिवासियों में देवी देवताओं की आस्था है, जिसके लिए देवगुडी की संरक्षण और संवर्धन भी किया जा रहा है। विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा आदिवासी समाज के बच्चों को जो कक्षा दसवीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ओरछा के बच्चों को भी स्कूली बैग देकर सम्मानित किया गया।
विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम को कलेक्टर अजीत वसंत ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आदिवासी वर्ग के उत्थान के लिए कई योजनाओं को संचालित किया जा रहे है आदिवासी समाज के वीर सपूतों ने स्वतंत्रता प्राप्त करने से लेकर जल जंगल जमीन को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दिए हैं, उनके बलिदानों को नमन करता हूं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनिता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष पण्डीराम वडडे, जिला पंचायत सदस्य गंगादई शोरी, पार्षदगण ममता राठौर, वागेश्वरी पटेल, अमित भद्र, कलेक्टर अजीत वसंत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बद्रीश सुखदेव, जनपद सीईओ ओरछा सुमित बघेल, उप संचालक कृषि बीएस बघेल, शिक्षा विभाग के जिला परियोजना अधिकारी महेंद्र देहारी सहित आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...