27.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद शव ले जा रहे परिजनों की भी हुई मौत , देखें क्या था मामला …

HomeChhattisgarhअस्पताल में बच्चे की मौत के बाद शव ले जा रहे परिजनों...

Date:

मनोज शर्मा : कोंडागांव:

17 जुलाई 2023

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक हादसा सामने आया है जिसमे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वाले एक ही परिवार के थे। दरअसल, हादसा उस समय हुआ जब शव लेकर जा रही एक एंबुलेंस को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना से परिवार में मातम पसरा है।

दरअसल, एक ट्रक ने शव ले जा रही एंबुलेंस को सामने से टक्कर मार दी। जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शनिवार को माकड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोंडागांव-जगदलपुर मार्ग पर बड़गांव के पास घटना हुई। पुलिस के अनुसार, एक ही परिवार के तीन लोग एंबुलेंस से एक शिशु के शव को लेकर घर जा रहे थे। हादसे में एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि बस्तर जिले के डिमरापाल स्थित एक सरकारी मेडिकल कॉलेज से दंपति एक महीने के बच्चे का शव लेकर घर लौट रहे थे, बच्चे की इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। लेकिन गलत दिशा से आ रहे तेज गति वाले ट्रक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। जिसके कारण से इतना बड़ा हादसा हुवा ।

तीनों की मौके पर ही मौत
अधिकारी ने बताया कि हादसे में परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई और एंबुलेंस ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि हादसे में मारे गए तीन लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। उसके बाद मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई।

मौके से फरार हुआ ट्रक ड्राइवर
अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान जिले के सोदमा गांव निवासी रामेश्वर नाग (35), उनकी पत्नी अनीता (30) और मां सोनबती (60) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जो घटना के बाद मौके से भाग गया। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...