20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

ऑपरेशन थियेटर में गर्भवती महिला को बेहोशी का इंजेक्शन लगाते चिकित्सक की हार्ट अटैक से मौत ,मामला जांजगीर – चांपा का है …

HomeChhattisgarhऑपरेशन थियेटर में गर्भवती महिला को बेहोशी का इंजेक्शन लगाते चिकित्सक की...

Date:

जांजगीर चांपा : 17 जुलाई 2023

छत्तीसगढ़ प्रदेश के जांजगीर-चांपा जिले में एक डॉक्टर की मौत उस समय हुई जब वह ऑपरेशन थियेटर में एक गर्भवती महिला को इंजेक्शन लगा रहे थे। बताया जाता है कि मौत हार्ट अटैक के कारण हो गई। मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

मुख्य बिंदु :

  • जांजगीर जिला अस्पताल में डॉक्टर की मौत
  • ऑपरेशन थियेटर में इलाज करते समय मौत
  • हार्ट अटैक के कारण हुई डॉक्टर की मौत
  • गर्भवती महिला को इंजेक्शन लगा रहे थे डॉक्टर

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा जिले में एक अजीब मामला सामने आया और सनसनी फ़ैल गयी । यहां के जिला अस्पताल में एक डॉक्टर की मौत उस समय हो गई जब वह ऑपरेशन थियेटर में एक गर्भवती महिला को ऑपरेशन के पूर्व बेहोशी का इंजेक्शन लगा रहे थे। डॉक्टर की मौत हॉर्ट अटैक के कारण हुई है। डॉक्टर महिला का इलाज करने के लिए ऑपरेशन थियेटर पर गए थे इस दौरान अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम कर बॉडी परिजनों को हवाले कर दी है। डॉक्टर का नाम शोभाराम बंजारे था। वो रिटायरमेंट के बाद संविदा में कार्यरत थे। इस घटना की पुष्टि जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ.अनिल जगत ने की है।

दुर्ग जिले के रहने वाले हैं डॉक्टर
सिविल सर्जन डॉ. अनिल जगत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शोभाराम बंजारे दुर्ग के रहने वाले हैं। दुर्ग जिले में उनका गांव है। उनके गांव का नाम गिढोला पदभनाभपुर है। शोभाराम, जिला अस्पताल में एनेस्थीसिया एक्सपर्ट के रूप में करीब साढ़े तीन साल से अपनी सेवाएं दे रहे थे। डॉक्टर को एक बार पहले भी हार्ट अटैक आ चुका था। वहीं, करीब दो महीने पहले डॉक्टर को लकवा मार गया था।

मामला शुक्रवार रात 8 बजे का बताया जा रहा है। डॉक्टर शोभाराम बंजारे शुक्रवार की रात 8 बजे ऑपरेशन थियेटर में एक गर्भवती महिला को बिहोशी का इंजेक्शन लगाने के लिए गए थे। वो महिला को इंजेक्शन लगा ही रहे थे कि अचानक जमीन पर गिर पड़े दिस कारण उनकी मौत हो गई। ऑपरेशन थिएटर में मौजूद स्टॉफ ने डॉक्टर को बाहर निकाला और इलाज के लिए भर्ती किया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर की मौत के बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव परिजनों को सौंप दिया गया।

रिटायरमेंट होने के बाद दे रहे थे सेवाएं
डॉक्टर शोभाराम बंजारे 3 साल पहले रिटायरमेंट हो गए थे। रिटायर होने के बाद वो संविदा पर जिला अस्पताल जांजगीर-चांपा में काम कर रहे थे। डॉक्टर की मौत के बाद परिवार में शोक व्याप्त है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...