18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

पीएम की सौगात : अंतागढ़-रायपुर-अंतागढ़ डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन शुरू

HomeChhattisgarhपीएम की सौगात : अंतागढ़-रायपुर-अंतागढ़ डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन शुरू

Date:

पीएम नरेंद्र मोदी ने राजधानी रायपुर से वर्चुअली माध्यम से हरी झंडी दिखाकर नई रेल लाइन सेवा की शुरूआत की। 8 जुलाई से यह ट्रेन नियमित चलेगी।

रायपुर:  छत्तीसगढ़ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने साइंस कालेज मैदान पर सभा में वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर नई रेल लाइन का शुभारंभ किए। वहीं कांकेर को नई रेलवे लाइन की सौगात दी। पीएम मोदी ने केंवटी-अंतागढ़ को जोड़ने वाली 17 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन सेवा राष्ट्र को समर्पित किए।

इस दौरान अंतागढ़ रेल्वे स्टेशन में क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी व क्षेत्रीय विधायक अनूप नाग की मौजूदगी में नई रेल सेवा की शुरूआत की गई। नई गाड़ी के परिचालन से क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह का माहौल देखा गया।

बता दें कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत 08834/08833 अंतागढ़-रायपुर-अंतागढ़ डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन सेवा आज से अंतागढ़ रेलवे स्टेशन से शुरू हो गई है। इस गाड़ी को 8 जुलाई, से नियमित समय सारणी के अनुसार 78834/78833 अंतागढ़-रायपुर-अंतागढ़ डेमू ट्रेन सेवा सप्ताह में छह दिन (रविवार को छोड़कर) दोनों छोर से अंतागढ़ और रायपुर से संचालित की जाएगी।

ट्रेन में ये सुविधाएं मिली

अंतागढ़-रायपुर-अंतागढ़ डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन में 6 सामान्य श्रेणी, 2 पावर कार सहित 8 कोच के साथ अंतागढ़ और रायपुर के बीच चलेगी। 78818 अंतागढ़-रायपुर डेमू एवं 78833 रायपुर-अंतागढ़ डेमू की नियमित समय सारणी जारी की गई है, देखें..

रेलवे से जारी समय सारणी..

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...