37.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

45वीं वाहिनी के जवानों द्वारा 1672 पौधे रोपित कर पर्यावरण को बचाने का संदेश…

HomeChhattisgarh45वीं वाहिनी के जवानों द्वारा 1672 पौधे रोपित कर पर्यावरण को बचाने...

Date:

सुनील सिंह राठौर : नारायणपुर

नारायणपुर, 30 जून 2023 – 45वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल एव वन विभाग नारायणपुर के संयुक्त प्रयासों से 30 जून को रोशन सिंह असवाल (द्वितीय कमान) द्वारा शुभगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) में पौधे लगाकर सघन वृक्षारोपण का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर शुभगांव वन विभाग नारायणपुर के रेंजर इन्द्र कुमार यादव की उपस्थिति में सामरिक मुख्यालय में तैनात अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों सहित बल के 20 पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर रोशन सिंह असवाल (द्वितीय कमान) द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों को मानव जीवन में पर्यावरण के महत्व को समझाते हुये पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिये प्रेरित किया, साथ ही ग्रामवासियों एवं जवानों द्वारा द्वितीय कमान 45वीं वाहिनी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार फलदार व छायादार के 1672 पौधे लगाये गये तथा ग्रामवासियों द्वारा रोपित पौधों की सुरक्षा की जिम्मेवारी ली गई। वृक्षारोपण कार्यक्रम में शुभगांव वन विभाग, जिला-नारायणपुर के उपस्थित सभी ग्रामवासियों 45वीं वाहिनी व वन विभाग, नारायणपुर द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना की गई।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...