आज का राशिफल, 23 जून 2023: सूर्य की राशि में चंद्रमा, मिथुन, धनु समेत इन 5 राशियों को बनाएंगे भाग्यशाली…

रायपुर : 23 जून 2023

शुक्रवार के दिन चंद्रमा का संचार सूर्य की राशि सिंह में होने वाला है। चंद्रमा का संचार मेष, मिथुन, सिंह समेत 6 राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। वहीं वृषभ और वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इसी के साथ आइए जानते हैं आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है।

आज का राशिफल, 23 जून 2023शुक्रवार 23 जून को चंद्रमा दिन रात सिंह राशि में संचार करेंगे। साथ ही आज मघा नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों के इस प्रभाव से मेष और मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा और व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति होगी। धनु राशि वालों को काफी समय से रुका हुआ धन मिल सकता है। इन ग्रह स्थितियों के बीच शुक्रवार 23 जून का दिन आपके लिए कैसा रहेगा जानिए ।

मेष राशि: आपका काम आसान होगा

मेष राशि: आपका काम आसान होगा

Aries Horoscope Today मेष राशि वालों की आज कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको लाभ होगा। आज के दिन मातृ पक्ष से भी आर्थिक लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। करियर में भी अच्छी प्रगति के योग हैं। आपके अनुसार नौकरी में ऐसा माहौल बनेगा, जिससे आपका काम आसान होगा। अगर आप ऐसी किसी संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपने भाई के माध्यम से इसमें सफलता मिल सकती है। शाम का समय परिजनों के साथ मौज-मस्ती में व्यतीत होगा।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। 9 वर्ष से कम आयु की 5 कन्याओं को मिसरी युक्त खीर खिलाएं।

वृषभ राशि: हर काम स्पष्टता से करें

वृषभ राशि: हर काम स्पष्टता से करें

Taurus Horoscope Today वृषभ राशि वालों का आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि वे आपको परेशान करने का हर संभव प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज स्थितियां हानिकारक हो सकती हैं, इसलिए हर काम स्पष्टता से करें। कोई भी काम दूसरों के भरोसे नहीं छोड़ना है क्योंकि उसके पूरे होने के आसार कम हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। यदि आज परिवार में कोई तनाव चल रहा है तो आपको गुस्से से बचना होगा और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। 21 शुक्रवार तक महालक्ष्मी की पूजा कर केसर युक्त खीर का भोग लगाएं।

मिथुन राशि: भरपूर मात्रा में धन लाभ होगा

मिथुन राशि: भरपूर मात्रा में धन लाभ होगा

Gemini Horoscope Today मिथुन राशि वाले आज व्यापार के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिसका भरपूर लाभ मिलेगा। पैसों के मामले में आपको ज्यादा बेचैन होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज के दिन आपको भरपूर मात्रा में धन लाभ होगा। किसी की बातों में आकर अपना काम नहीं रोकना है, नहीं तो आपकी तरक्की रुक सकती है। किसी परिचित के माध्यम से व्यावसायिक लाभ की स्थिति उत्पन्न होंगी। संतान को अच्छा कार्य करते देख प्रसन्नता होगी। शाम का समय माता-पिता की सेवा में व्यतीत होगा।

आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी माता को 11 कमल के फूल अर्पित करें।

कर्क राशि: मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी

कर्क राशि: मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी

Cancer Horoscope Today कर्क राशि वाले विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे अवसर आएंगे। सामाजिक सेवाओं से जुड़े लोगों को कई अवसर प्राप्त होंगे, जो लाभ और तरक्की दोनों दिलाएंगे। पारिवारिक बिजनस में प्रगति के लिए पिता के मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी और पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय में नए उत्पाद शामिल कर सकते हैं। छात्रों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आज उधार देना पड़े तो सोच समझ कर दें क्योंकि वापस मिलने की संभावना कम है।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। मां लक्ष्मी की 9 बत्तियों वाला घी का दीपक जलाकर पूजा अर्चना करें।

सिंह राशि: नए अवसर प्राप्त होंगे

सिंह राशि: नए अवसर प्राप्त होंगे

सिंह राशि वालों के व्यापार में किए गए प्रयास आज रंग लाएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यस्तता के बीच काम और परिवार के बीच संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा, अन्यथा परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं। भाई बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा और आप उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए आगे आएंगे। कला वर्ग के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में सहकर्मियों के प्रति आपका व्यवहार उदारता से भरा रहेगा और गलतियों के बाद भी क्षमा करने में सक्षम होंगे।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद वस्त्र का दान करें और दो मोती बहते जल में प्रवाहित कर दें।

कन्या राशि: धन प्राप्त करने में सक्षम होंगे

कन्या राशि: धन प्राप्त करने में सक्षम होंगे

कन्या राशि वाले आज अपना काम छोड़कर दूसरों के फालतू समय में हिस्सा ले सकते हैं और अपना कीमती समय बर्बाद कर सकते हैं। आलस्य के कारण व्यवसाय भगवान के भरोसे रहेगा। किसी लाभ के करीब पहुंचकर भी आपको निराश होना पड़ सकता है। दोस्तों और परिवार की खातिर काफी चिंतित दिखाई देंगे। व्यापार में अपने दैनिक खर्चों को चलाने के लिए पर्याप्त धन प्राप्त करने में सक्षम होंगे। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

तुला राशि: सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा

तुला राशि: सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा

तुला राशि वाले आज अपने अनुभवों के बल पर किसी पारिवारिक समस्या का समाधान निकालने में आप सफल रहेंगे। व्यापार में दूसरों के भरोसे नहीं रहना है, आपको अपनी शर्तों को ध्यान में रखकर काम करना होगा, तभी आपको सफलता मिलती नजर आएगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। आंखों या पीठ से जुड़ी परेशानी परेशान कर सकती है। शाम के समय परिजनों को देव दर्शन के लिए ले जा सकते हैं।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। घर के मुख्य द्वार पर हल्दी, सिंदूर मिश्रित जल का छिड़काव करें।

वृश्चिक राशि: दिनचर्या धीमी रहेगी

वृश्चिक राशि: दिनचर्या धीमी रहेगी

वृश्चिक राशि वाले आज अन्य दिनों की तुलना में अधिक आलस्य दिखाएंगे, जिससे आपकी दिनचर्या भी धीमी रहेगी। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम सिर पर आ सकता है, जिसे मजबूरी में आपको पूरा करना होगा। कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान नहीं देंगे, जिससे आज आप अधिक धन अर्जित नहीं कर पाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। माता के स्वास्थ्य में आज कुछ कमी आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। आज संतान के विवाह प्रस्ताव को स्वीकार कर सकते हैं।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद कपड़े पहनकर माता लक्ष्मी की पूजा करें।

धनु राशि: धन आय से अधिक व्यय होगा

धनु राशि: धन आय से अधिक व्यय होगा

धनु राशि वालों को काफी दिनों बाद आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। काफी समय से रुका हुआ धन मिल सकता है। घर में किसी से बहस न करें, अन्यथा रिश्ते में दरार आ सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। धन आय से अधिक व्यय होगा, लेकिन आप इसे खुशी-खुशी खर्च करेंगे। किसी दोस्त की मदद के लिए आगे आएंगे। शाम का समय प्रियजनों के साथ मनोरंजन के काम में बिताएंगे।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे 5 घी के दीपक जलाएं।

मकर राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

मकर राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

मकर राशि वालों की आज व्यापार में चल रही परेशानियां दूर होंगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आपके ऊपर कोई पुराना कर्ज है तो उससे भी मुक्ति मिल सकती है। आज राजनीति से जुड़े लोगों के प्रभाव और विकास के क्षेत्र में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को कोई उपहार या वस्तु देने की जल्दी में रहेंगे। अगर कोई रोग आपको परेशान कर रहा है तो आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन चिड़चिड़ापन आपके आसपास के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है, साथ ही आप कई तरह के तनाव से ग्रस्त रहेंगे।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। भूखे लोगों को खाना खिलाएं और शुक्र मंत्र का जप करें।

कुंभ राशि: वाणी पर नियंत्रण रखें

कुंभ राशि: वाणी पर नियंत्रण रखें

कुंभ राशि वालों की आज घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। छात्रों को शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा। परिवार की सुख-समृद्धि पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। सकारात्मक व्यावसायिक बदलाव आज लाभ की स्थितियां बनाएंगे। लव लाइफ में मान सम्मान में वृद्धि होगी। साझेदारी में किए जा रहे कारोबार में निवेश करने के लिए दिन उत्तम है। विदेश में रह रहे रिश्तेदारों से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

मीन राशि: कानूनी कार्य पूरे करेंगे

मीन राशि: कानूनी कार्य पूरे करेंगे

मीन राशि वाले आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कानूनी कार्य पूरे करेंगे और कामयाब होंगे। जीवनसाथी का सहयोग हर क्षेत्र में बना रहेगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखें। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों की कीर्ति चारों ओर फैलेगी। रोजगार के क्षेत्र में आ रही तमाम परेशानियों से आपको मुक्ति मिलेगी। शाम का समय परिवार के सभी लोगों के साथ बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। किसी भी मंदिर में झाड़ू का और सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।