22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

बीजेपी ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर निगम कार्यालय का किया घेराव…

HomeChhattisgarhबीजेपी ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर निगम कार्यालय का किया...

Date:

प्रवीण निशी : मनेन्द्रगढ़

एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम चिरमिरी का भारतीय जनता पार्टी ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर निगम कार्यालय का घेराव किया जिसमे पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल सहित जिले पंचायत अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे |

चिरमिरी: 14 जून 2023 एमसीबी।  नगर पालिक निगम चिरमिरी का आज भारतीय जनता पार्टी ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पालिक निगम चिरमिरी कार्यालय का घेराव किया । जिसमे मुख्य रूप से अपनी मांगों में कहा कि दूषित जल व्यवस्था, ठेका कर्मियों के रुके हुए वेतन, वृद्धा पेंशन, भाजपा पार्षद के वार्डों में कार्यों को लेकर भेदभाव, घटिया डामरीकरण एवं अन्य अनियमितताओं से संबंधित कार्यों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और घेराव किया गया । भाजपा के नेता व कार्यकर्ता जब निगम कार्यालय का घेराव करने पहुचे जहा पुलिस बल बड़ी संख्या में तैनात रही और भाजपा के नेताओ के द्वारा निगम के गेट में धक्का मार गया और फिर निगम कार्यालय तक पहुँचा गया वही हालांकि संबंधित अधिकारियों के द्वारा समस्याओं के जल्द समाधान के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन खत्म हुआ इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे ।

नगर पालिक निगम आयुक्त लवीना पांडे ने कहा कि इनका 6 सूत्री मांग है जिसमे पानी की जो समस्या थी उसमें हमारी एक सयुक्त बैठक एसईसीएल पीएचसी के साथ हुई थी जिसमें जो पेयजल की समस्या थी उसमें काफी सुधार आया है। जो थोड़ी बहुत समस्या बच गई है उसे हम टीम की भावना से काम कर रहे हैं और जल्द ही उसे सुधार लिया जाएगा ।  ठेका श्रमिको का जो वेतन का मामला है उसमें हम अप्रैल माह का ठेकेदार को पेमेंट कर रहे हैं मई माह का भुगतान भी जल्द कर दिया जाएगा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related