24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

किसान के घर गहने चोरी: मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस पहुंची चोरों तक, दो गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhकिसान के घर गहने चोरी: मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस पहुंची...

Date:

जांजगीर – चांपा : प्रतिनिधि  

पुलिस ने चोरों का पता लगाने के लिए साइबर टीम की मदद ली और चोरी किए गए मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों तक जा पहुंची। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। 

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक किसान के घर से गहने चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी किए गहने और मोबाइल बरामद कर लिए हैं। आरोपी चोरी के मोबाइल के कारण ही पकड़े गए। लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस आरोपियों तक जा पहुंची। मामला बलौदा थाना क्ष्रेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, ग्राम रसौटा के वार्ड नं 13 निवासी किसान प्यारे लाल 10 मई की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। इसी दौरान घर में घुसे चोर कमरे मे रखी चांदी की दो पायल, करधनी और एक मोबाइल चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरों का पता लगाने के लिए साइबर टीम की मदद ली और चोरी किए गए मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों तक जा पहुंची। 

पुलिस ने सक्ती से चांगोपारा निवासी प्रेमसागर रैदास और राधा कृष्णा मंदिर वार्ड नंबर 4 निवासी नागेंद्र कुमार पटेल को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के गहने, मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...