नक्सलियों ने थाने से 100 मीटर दूर तेंदूपत्ता फड़ में लगाई आग, 150 बोरे जलकर राख …

HomeCHHATTISGARHनक्सलियों ने थाने से 100 मीटर दूर तेंदूपत्ता फड़ में लगाई आग,...

Date:

कांकेर : 31 मई 2023

आठ  से 10 हथियारबंद नक्सली रात करीब 12 बजे पहुंचे और तेंदूपत्ता फड़ में आग लगा दी। इसके बाद नक्सली नारेबाजी करते हुए वहां से भाग गए |

छत्तीसगढ़ के कांकेर में मंगलवार देर रात नक्सलियों ने दो जगहों पर तेंदूपत्ता फड़ में आग लगा दी। इसके कारण करीब 150 बोरे तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गए। नक्सलियों ने इस वारदात को थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया है। मामला बड़गांव थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, आठ  से 10 हथियारबंद नक्सली रात करीब 12 बजे पहुंचे और तेंदूपत्ता फड़ में आग लगा दी। इसके बाद नक्सली नारेबाजी करते हुए वहां से भाग गए। वहीं मासुर में रखे तेंदूपत्ता को भी आग के हवाले कर दिया। इसमें 50 बोरे जले गए हैं। सूचना मिलने के बाद बुधवार को पुलिस मौके पर पहुंची है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...