24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

गौठान हो रहे खंडहर में तब्दील, भाजपा ने खोला पोल ,यहां गाय तो क्या बकरी तक नजर नहीं आ रही…

HomeChhattisgarhगौठान हो रहे खंडहर में तब्दील, भाजपा ने खोला पोल ,यहां गाय...

Date:

संजय तिवारी : पत्थलगांव

गौठान हो रहे खंडहर में तब्दील, भाजपा ने पंगसुवा, झकड़पूर,शिवपुर एवं गाला ग्राम के गोठान का खोला पोल यहा गाय तो क्या बकरी तक नजर नहीं आ रही

पत्थलगांव । भाजपा की चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान की आज से शुरुआत किया गया।भाजपा ने हर गोठान का दौरा कर कथित घोटाले की पोल खोलने का ऐलान के बाद आज चिन्हांकित गोठान पहुंचे।

इस अभियान को लेकर अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य सालिक साय पत्थलगांव विधान सभा क्षेत्र के पंगसुवा, झकड़पूर,शिवपुर एवं गाला गांव के गोठान पहुंचे।साथ ही भाजपा के मनीष अग्रवाल,अनिल मित्तल,अवधेश गुप्ता,उर्मिला पटेल,शिला गुप्ता,भुवनेश्वरी बेहरा,सुरेश साहू,सुनील गर्ग,बालश्याम चौहान,सुरेंद्र बेसरा ,भूषण वैष्णव,इमाम खान सहित,अटल साय,रोशन साय ,अर्जुन भगत, अंजू टोप्पो,सौरभ शर्मा, यश शर्मा सहित कई नेता भी यहां पहुंचे।चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान पर डीडीसी सालिक साय ने बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया है।गौरतलब है की प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के अंतर्गत गौठानों को लेकर विशेष कार्यक्रम तय किया गया है।श्री साय ने गोठान पहुंच कर प्रदेश की कांग्रेस की सरकार पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने गोठान में संचालित सभी गतिविधियों का अवलोकन कर प्रदेश सरकार पर केंद्र सरकार की राशि का बंदरबांट करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा की गौठान योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार की राशि एवं पंचायतों से मूलभूत एवं 14 वें व 15वें वित्त की राशि का उपयोग किया गया। यह राशि आम जनता के मूलभूत कार्यों में उपयोग होनी थी।लेकिन राशि का बंदरबांट कर दिया गया।

करोड़ों खर्च के बाद भी गौठान बदहाल

डीडीसी सालिक ने कहा कि गौठानों में राशि खर्च करने के बाद भी उसकी हालत खराब है। करोड़ों खर्च करने पर भी चारा पानी की व्यवस्था नहीं है। गाय सड़कों व गांव में विचरण कर रही है। प्रदेश में कही भी किसी भी गौठान की उपयोगिता शून्य के बराबर है सभी गौठान खंडहर में तब्दील हो गए है जहा घांस नहीं उग सकता वहा चारा क्या उगेगा एक भी गौठान में गाय तो क्या बकरी तक नजर नहीं आ रही है विदित हो की इन सब का जायजा लेने व गौठानों की स्थिति व अनियमितता को उजागर करने जिलेभर के भाजपा नेता व कार्यकर्ता चलबो गौठान, खोलबो पोल कार्यक्रम के अंतर्गत गोठान निरीक्षण किया जा रहा है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...