29.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

कर्नाटक: सीएम ऑफिस के बाहर ‘नेम प्लेट’ बदली गई…

HomeKARNATAKAकर्नाटक: सीएम ऑफिस के बाहर 'नेम प्लेट' बदली गई...

Date:

सिद्धारमैया के सीएम पद की शपथ लेते ही ‘विधानसभा’ में सीएम कार्यालय के बाहर लगी नेम प्लेट को बदल दिया गया और सिद्धारमैया के नाम की नेम प्लेट लगाई गई।

बेंगलुरु: कर्नाटक की नवनिर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पूरा हुआ। सिद्धारमैया ने सीएम और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इसके अलावा डॉ जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खरगे, रामलिंगा रेड्डी और बीजेड ज़मीर अहमद खान ने मंत्रियों के रूप में शपथ ली। 

राहुल ने जनता को दिया धन्यवाद 

शपथ ग्रहण के मौके पर राहुल ने जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि हमने यात्रा में कहा था नफरत हटेगी और मोहब्बत जीत जाएगी। कर्नाटक ने नफरत के बाज़ार में लाखों मोहब्बत की दुकानें खोली हैं। हम झूठे वादे नहीं करते बल्कि जो कहते हैं उसे करके दिखाते हैं। कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को जो ताकत दी है, हम उसे भूल नहीं सकते हैं। हम दिल से आप लोगों के लिए काम करेंगे। ये सरकार आपकी है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related