29.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

रुझानों में आगे निकली भाजपा, शुरूआती चरण की गिनती में 10 सीटों पर JDS आगे…

HomeKARNATAKAरुझानों में आगे निकली भाजपा, शुरूआती चरण की गिनती में 10 सीटों...

Date:

राखी श्रीवास्तव : 13 मई 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आज यानी शनिवार को घोषित होंगे। इन नतीजों पर बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस समेत तमाम दलों की निगाहें लगी हुई हैं।

कर्नाटक में मतगणना शुरू हो चुकी हैं। 224 सीटों में से 147 सीटों के रुझान भी सामने आ गए है। इनमे कांग्रेस भाजपा से आगे निकलती ही नजर आ रही है। भाजपा जहाँ 72 सीटों पर आगे चलती हुई दिख रही हैं तो रुझानों में कांग्रेस 60 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। शुरूआती चरण के मतगणना में जेडीएस 10 जबकि अन्य की 5 सीटों पर बढ़त दिखाई पड़ रही हैं।मतगणना से पहले लागू हुआ धारा 144, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती, शराब दुकाने भी बंद |

बता दें की कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आज यानी शनिवार को घोषित होंगे। इन नतीजों पर बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस समेत तमाम दलों की निगाहें लगी हुई हैं। आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। मतगणना के लिए प्रदेश भर के 36 केंद्रों पर व्यवस्था की गई है। राज्य की 224 विधानसभा सीटों के लिए 2615 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 2,430 पुरुष और 184 महिलाएं हैं। इसके अलावा, एक थर्ड जेंडर प्रत्याशी है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related