22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और कर्नाटक के पूर्व सीएम ने डाला वोट, भाजपा की जीत का किया दावा…

HomeKARNATAKAकेंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और कर्नाटक के पूर्व सीएम ने डाला वोट,...

Date:

कर्नाटक विधानसभा चुनाव जारी है। इस बीच चिक्कमगलुरु के मकोनाहल्ली में मुदिगेरे मतदान केंद्र में एक दुल्हन, परन्तु अपना वोट डालने पहुंची।

राखी श्रीवास्तव : बेंगलूरू : 10 मई 2023

 बेंगलुरू: कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। इस बार चुनाव लड़ने वालों में कई बड़े नेता भी हैं। खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखियाा एचडी कुमारस्वामी जैसे कई दिग्गज मैदान में हैं।  कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के बाद आज मतदाताओं के फैसले की बारी है। आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गया है। जो शाम 6 बजे तक चलेगी। जिसके बाद 13 मई को परिणाम घोषित होगा। जिसके बाद पता चलेगा कि कर्नाटक में किसकी सरकार बनने वाली है। इस चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP)के फेवर में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम बासवराज बोम्मई समेत ने आखिर वक्त तक प्रचार किया। वहीं कांग्रेस और जेडीएस (JDS) ने भी चुनाव अभियान में पूरी ताकत झोंक दी।

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने डाला वोट

बेंगलुरु का इंफ्रास्ट्रक्चर आने वाले दिनों में और अच्छा हो। कर्नाटक में उद्योग को और बढ़ावा मिले। इसके लिए मैंने वोट डाला है। मैंने डबल इंजन सरकार के लिए वोट डाला है: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण |

कर्नाटक पूर्व सीएम ने डाला वोट :

मैं कर्नाटक के सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे जल्द से जल्द मतदान करें। मुझे यकीन है कि वे भाजपा को वोट देने वाले हैं। विजयेंद्र को 40 हजार से ज्यादा वोट मिलने वाले हैं और भाजपा पूर्ण बहुमत से जीतेगी: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा, शिवमोग्गा |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related