CMभूपेश बघेल ने की रायपुर पंडरी में 6 बड़ी घोषणाएं, चमकेंगी शहर की सड़कें…

HomeCHHATTISGARHRAIPURCMभूपेश बघेल ने की रायपुर पंडरी में 6 बड़ी घोषणाएं, चमकेंगी शहर...

Date:

रायपुर: 17 अप्रैल 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर उत्तर विधानसभा के प्रगति मैदान पंडरी में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि व्यवसाय के लिए रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की व्यवस्था की जा रही है। लोग गोधन न्याय योजना का लाभ उठा रहे हैं। प्रदेश बिजली उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं का लोगों को लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना का लाभ 82 लाख लोगों को मिल चुका है। प्रदेश में अब 14 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे। मेडिकल की पढ़ाई के लिए सीटों की संख्या भी बढ़ जाएगी।इस बजट में हमने आईटीआई के उन्नयन हेतु 1200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

त्रिमूर्तिनगर वीरांगना अवंति बाई वार्ड की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बनाया जायेगा। गंगानगर कुष्ठ बस्ती का जीर्णोद्धार करवाया जायेगा। क्षेत्र में आवश्यकता को देखते हुए डामरीकरण का कार्य करवाया जायेगा |

नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक 31 में, भावना नगर में यश मेन्स सैलून से चिल्फी हाईट्स तक, माँ दुर्गा ड्राईक्लीनर से सांई सिमरन सिटी तक, भावना नगर में राठौर कॉलोनी में, श्रीरामनगर फेस 1 की गली नंबर 01, 02, 03, 04, 05, 06 में डामरीकरण करवाया जायेगा। वार्ड 33 शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड में, कविता नगर में नेताजी होटल से उप मुख्य लेबर कमिश्नर ऑफिस और एस्थेटिक इंस्टिट्यूट तक, भारत माता चौक से पाणीग्रही के घर तक एवं गीतांजली नगर में काशी अपार्टमेंट मार्ग और अन्य प्रमुख मार्गों का डामरीकरण करवाया जायेगा। लाल बहादुर शास्त्री वार्ड राजातालाब के अरमान नाले को कवर्ड करवाया जायेगा। कालीमाता वार्ड में राजीव नगर नाले का निर्माण कार्य करवाया जायेगा। 50 वर्ष पुराने जवाहर गांधी उद्यान का सौंदर्यीकरण करवाया जायेगा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related