HomeCHHATTISGARHसंविधान दिवस पर मंत्रालय में गूंजा संविधान की उद्देशिका का संदेश, मुख्य...

Date:

संविधान दिवस पर मंत्रालय में गूंजा संविधान की उद्देशिका का संदेश, मुख्य सचिव विकासशील ने कराया सामूहिक वाचन…

महानदी भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया संविधान के मूल आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के संदेश का किया स्मरण।

रायपुर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार 26 नवंबर को राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। मुख्य सचिव श्री विकासशील की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से संविधान की उद्देशिका का वाचन करवाया। इस दौरान सभी ने संविधान के मूल आदर्शों और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के माध्यम से संविधान निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया और उसमें निहित मूल्यों को याद किया गया।

सामूहिक वाचन के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका के शब्दों को दोहराते हुए भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के संकल्प का स्मरण किया। साथ ही देश के सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता तथा प्रतिष्ठा और अवसर की समानता सुनिश्चित करने के संवैधानिक आदर्शों का वाचन किया गया। उद्देशिका में व्यक्ति की गरिमा के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए बंधुता को बढ़ावा देने का संदेश भी शामिल है।

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया था। इसी ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। मंत्रालय में आयोजित सामूहिक वाचन के जरिए अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के मूल सिद्धांतों, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के महत्व की याद दिलाई गई। संविधान की उद्देशिका में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्श भारतीय लोकतंत्र की आधारशिला हैं, जिनका पालन शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली में भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related