23.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

पढ़ाई के तनाव में छात्र ने दी जान… इंजीनियर बनना चाहता था, पटरी पर गर्दन रखकर लेट गया, धड़ से अलग हो गया सिर…

HomeChhattisgarhपढ़ाई के तनाव में छात्र ने दी जान… इंजीनियर बनना चाहता था,...

Date:

कोरबा: प्रतिनिधि

कोरबा: 18 अप्रैल 2023 कोरबा में एक छात्र ने पढ़ाई की टेंशन के चलते सुसाइड कर लिया है। वो इंजीनियर बनना चाहता था। इसके लिए JEE की तैयारी कर रहा था। मगर कुछ महीनों से वह काफी परेशान रहने लग गया था। इस वजह से उसके परिजनों ने भी खूब समझाया था। फिर भी वह टेंशन में ही रहता था। स्टूडेंट ने ट्रैक पर गर्दन रखकर लेट गया था। जिससे उसका धड़ सिर से अलग हो गया। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। रामसागर पारा निवासी अमन भार्गव(19) ने पिछले साल ही 12वीं पास किया था। इसके बाद से वह ड्रॉप लेकर परीक्षा की तैयारी में जुटा था। लेकिन कुछ महीनों से वह परीक्षा और पढ़ाई को लेकर बहुत तनाव ले रहा था। उसके परिजन बार बार उसे समझाते थे, पर वह हमेशा गुमसुम रहता था।

इस बीच रविवार सुबह अमन घर से निकला था। फिर उसका देर शाम तक कुछ पता नहीं चला। वहीं पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक का शव कुसमुंडा खदान के अंदर साइलो वन रेल पटरी पर पड़ा है। जिसके बाद पुलिस ने युवक की पहचान अमन के रूप में की थी। इसके बाद सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखकर वे फूट-फूटकर रोने लगे। वहीं शव को पीएम के लिए भेजा गया था। अगले दिन सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया गया है। जिसके बाद पूरे घटनाक्रम और अमन के बारे में परिजनों ने जानकारी दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। परिजनों ने यह भी बताया कि अमन बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में अच्छा था, पर पता नहीं क्या हो गया जो अचानक से उसने इतनी चिंता करनी शुरू कर दी थी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर: आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा...

यशराज के सदाबहार गीतों से सजेगी संगीतमय शाम, रायपुर में होगा यादों का जादुई सफर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य आकर्षण: ‘स्वरांक म्यूजिकल ग्रुप’ द्वारा विशेष...