29.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

देर रात 2 स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा,पुलिस की बड़ी कार्रवाई…!

HomeChhattisgarhदेर रात 2 स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा,पुलिस की बड़ी कार्रवाई…!

Date:

दुर्ग : प्रतिनिधि

 भिलाई: 18 अप्रैल 2023  छत्तीसगढ़ के जिला भिलाई में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। भिलाई के सूर्या मॉल के स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसेंस स्पा सेंटर में रेड मारी है। यहां पर देह व्यापार की लगातार सूचना मिल रही थी। दुर्ग पुलिस ने यहां जब रेड मारी तो संदिग्ध अवस्था में ग्राहकों के साथ मिली । सुपेला पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक शारिक खान को गिरफ्तार कर लिया है। यहां पर 8 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। यह सारी महिलाएं बंगाल और आसाम की है। इस पूरे मामले में पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है

आई.पी.एस. एवं सी.एस.पी. भिलाई निखिल राखेचा और आई.पी.एस. वैभव बैंकर ने करीब 7 घण्टे लगातार कार्रवाई की। सीएसपी निखिल राखेचा ने बताया कि इस स्पा सेंटर में लगातार देह व्यापार की सूचना मिल रही थी जिसके बाद उन्होंने पूरी प्लानिंग के साथ यहां पर रेड मारी। यहां पर महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था और रेड के दौरान कई जोड़े संदिग्ध अवस्था में हां पर मिले साथ ही कई आपत्तिजनक चीजें भी यहां पाई गई है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू की गई सभी महिलाओं को सखी सेंटर भेजा जाएगा। इस स्पा संचालक के दो सेंटर थे जिसमें देह व्यापार संचालित हो रहा था। इधर शाम से शुरू हुई इस कार्रवाई को देख अगल- बगल के दो सेंटर वाले ताला लगाकर चले गए।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गर्मी में पक्षियों के लिए बना सहारा: अभाविप ने चलाया “हमर चिरई, हमर चिन्हारी” सकोरा अभियान…

गोबरानवापारा / छत्तीसगढ़ गोबरा नवापारा में विद्यार्थियों ने दाना-पानी रखकर...

मैनपावर घोटाला: हाई कोर्ट सख्त, अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराधों पर अदालत की कड़ी टिप्पणी, साजिश बताकर...