HomeCHHATTISGARHRAIPURसत्य साईं संजीवनी अस्पतालों के नाम बड़ी उपलब्धि, 45 हजार सफल सर्जरी...

Date:

सत्य साईं संजीवनी अस्पतालों के नाम बड़ी उपलब्धि, 45 हजार सफल सर्जरी गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज…

भगवान सत्य साईं बाबा के 101वें जन्मोत्सव पर मिला सम्मान, सांसद बृजमोहन अग्रवाल की मौजूदगी में ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. सी. श्रीनिवास को सौंपा गया प्रमाण पत्र।

रायपुर। भगवान श्री सत्य साईं बाबा का 101वां जन्मदिन श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सत्य साईं संजीवनी अस्पतालों को चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। अस्पतालों में अब तक की गई 45 हजार सफल सर्जरी की उपलब्धि को आधिकारिक तौर पर रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। यह सम्मान निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा और जरूरतमंद बच्चों के उपचार के प्रति संस्थान के समर्पण को रेखांकित करता है। भगवान सत्य साईं बाबा का संदेश ‘सबसे प्रेम करो, सबकी सेवा करो’ इस सेवा अभियान की मूल प्रेरणा रहा है।

इस उपलब्धि के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रमुख श्रीमती सोनल राजेश शर्मा ने मुख्य अतिथि एवं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में श्री सत्य साईं स्वास्थ्य एवं शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सी. श्रीनिवास को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का प्रमाण पत्र सौंपा। कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अस्पताल के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद किया। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देशभर से आने वाले हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए यह अस्पताल उपचार और उम्मीद का सहारा बना है। इस अवसर पर उन्होंने ‘स्पेशल गिफ्ट ऑफ लाइफ’ कार्यक्रम के तहत मरीजों को उपहार और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।

श्रीमती सोनल राजेश शर्मा ने अस्पताल की सेवाओं को अद्वितीय और अनुकरणीय बताते हुए कहा कि निःस्वार्थ भाव से स्वास्थ्य सेवा करने वाले संस्थान को यह सम्मान सौंपना उनके लिए सौभाग्य की बात है। सत्य साईं बाबा का विजन सभी के लिए पूरी तरह निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा उपलब्ध कराना था। इसी भावना के अनुरूप अस्पताल जरूरतमंद बच्चों को हृदय संबंधी बीमारियों के उपचार की सुविधा प्रदान कर रहा है। 45 हजार सफल सर्जरी का आंकड़ा चिकित्सा विशेषज्ञों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और सेवा से जुड़े सभी लोगों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। यह उपलब्धि मानवता की सेवा और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के संकल्प को नई पहचान देती है।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related