36.1 C
Raipur
Monday, May 18, 2026

कोरोना अपडेट :13.78 प्रतिशत हुई पॉजिटिविटी दर, बीते 24 घंटों में सामने सबसे ज्यादा मरीज दुर्ग में मिले ..

HomeChhattisgarhकोरोना अपडेट :13.78 प्रतिशत हुई पॉजिटिविटी दर, बीते 24 घंटों में सामने...

Date:

रायपुर: 15 अप्रैल 2023

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामलो में कमी देखने को मिल रही है। बीते कल जहां 370 नए मरीज मिले थे, तो वहीं आज पूरे प्रदेश में 209 नए संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटों में मरीजों की संख्या में कमी आई है। लेकिन फिर भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी कर रहा है। 209 नए कोरोना मरीज मिलने से प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 1400 के करीब पहुंच गई है। वहीं कोरोना से आज एक मरीज की मौत भी हुई है। छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एंड कमांड सेंटर की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन में छत्तीसगढ़ में आज 1517 सैम्पलों की जांच हुई। इसमें 209 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 13.78 प्रतिशत पहुंच गई है। बीते कल में कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर डाले |

आज छत्तीसगढ़ के 22 जिलों में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अन्य जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया। पर सावधानी जरूर बरतीं जानी चाहिए | प्रदेश में 14 अप्रैल को हुई कोरोना जांच में सबसे ज्यादा दुर्ग में 38 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा रायपुर से 11, गरियाबंद से 29, बिलासपुर से 19, सूरजपुर से 19, महासमुंद से 17, रायगढ़ से 12 राजनांदगांव से 9 मरीज मिले हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related