30.1 C
Raipur
Wednesday, April 1, 2026

सुपेला फ्लाईओवर शुरू, 20 मिनट का सफर 3 मिनट में तय होगा, लेकिन कट बंद होने से परेशान हुए लोग…

HomeChhattisgarhसुपेला फ्लाईओवर शुरू, 20 मिनट का सफर 3 मिनट में तय होगा,...

Date:

दुर्ग : प्रतिनिधि (15 अप्रैल 2023 )

दुर्ग: सुपेला चौक और चंद्रा-मौर्या तिराहा के ऊपर करीब 2100 मीटर लंबे बने फ्लाईओवर से शुक्रवार से आना-जाना शुरू हो गया। सुबह 10 बजे रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले मार्ग को और करीब दो घंटे बाद दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले मार्ग को सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोल दिया गया। फ्लाईओवर से मोटर साइकिल, कारें, टैक्सियां, ट्रक, बसें आदि वाहनों को एक साथ गुजरने दिया गया। इससे पहले जो दूरी तय करने में 20 से 25 मिनट लग रहे थे, उसी दूरी को अब फ्लाईओवर के ऊपर से पार करने में 3 मिनट से ज्यादा नहीं लगते । इससे लोगों का समय बचने लगा है। फ्लाईओवर को शुरू करने के लिए गुरुवार शाम से ही तैयारी कर ली गई थी। इसमें लगे लाइट, दिशा-सूचक, ब्लैक एंड व्हाइट पट्टियां आदि बनाने का काम कर लिया गया था। इसके बाद शुक्रवार को ठीक सुबह 10 बजे फ्लाई ओवर पर लगाए गए बैरिकेड्स और सीमेंट के ब्लाक को हटाया गया और वाहनों की आवाजाही शुरू की गई। इस दौरान कोई लोग फ्लाई ओवर से गुजरते हुए सुपेला चौक, घड़ी चौक समेत अन्य स्थानों को ऊपर से निहारते हुए गुजरते रहे। इस दौरान कई गाड़ियां काफी तेजी से गुजरीं वहीं कुछ गाड़ियों की गति 35 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे रही।


फ्लाई ओवर निर्माण के समय पावर हाउस वाले छोर में मजार के पास और कोसा नाला वाले छोर में थाने के पास मीडियन कट बनाया गया था। इसे बंद करने का काम किया जाता रहा। मजार के सामने बने कट को बंद किया जाता रहा। डिवाइडर से उसे कांक्रीट से जोड़ा जाता रहा। थाने के पास बने कट को ड्रम और सीमेंट के ब्लाक से अभी बंद किया गया है। इसके अलावा कोसा नगर से पावर हाउस की ओर आने वाले छोर की साफ-सफाई भी की जाती रही। दोनों ओर से फ्लाई ओवर में आना-जाना शुरू करने से अक्सर सर्विस लेने में रहने वाले यातायात का दबाव एकदम से कम हुआ। फ्लाई ओवर पर पर्याप्त रोशनी भी की गई, ताकि रात के समय वाहन चालकों के किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। संकेतक नहीं लगाए गए हैं, लेकिन इसका काम जारी है।

फ्लाई ओवर के खुलने और मीडियन कट बंद होने से जिन लोगों को सुपेला थाने के बाद राधिका नगर, कोसा नाला क्षेत्र आदि स्थानों की ओर जाना हो तो, या फिर नेहरू नगर से आते समय किसी को पावर हाउस रोड में रेलवे स्टेशन के पास के क्षेत्रों में जाने के लिए लंबी दूरी तय करना पड़ रहा है। पावर हाउस और नेहरूनगर चौक से यूटर्न लिया जा सकेगा। पुरानी आदत के अनुसार जिन लोगों को मीडियन कट के बंद होने की जानकारी नहीं थी, वह सुपेला थाने के पास आकर ठिठक कर रुकते रहे। इसके बाद कोसा नाला की ओर आगे बढ़ते हुए सड़क पार करने की जगह तलाशते रहे। वहीं साक्षरता चौक के पास भी इसी तरह की स्थिति रही। कुछ लोग पावर हाउस की ओर मुड़ गए तो कुछ लोग फ्लाई ओवर के नीचे से आगे बढ़ रहे हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बेलतरा और बिल्हा में विकास की रफ्तार तेज, 10 करोड़ से शहर संवारने की तैयारी; 123 करोड़ से गांवों को सिंचाई का सहारा…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: बिलासपुर नगर निगम के अंतर्गत बेलतरा विधानसभा क्षेत्र...

झीरम घाटी हत्याकांड पर फिर गरमाई सियासत, रमन–भूपेश आमने-सामने…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की चर्चाओं के...

स्वास्थ्य सचिव के नाम पर ठगी, फर्जी ‘अजय अग्रवाल’ ने अस्पतालों को बनाया निशाना; एफआईआर की तैयारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सचिव के नाम पर ठगी...