30.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

कोरबा के 15 ब्लॉक में ‘वजन उत्सव’ का आयोजन, बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष जोर…

HomeChhattisgarhकोरबा के 15 ब्लॉक में ‘वजन उत्सव’ का आयोजन, बच्चों के स्वास्थ्य...

Date:

कोरबा / छत्तीसगढ़

शासन के निर्देशानुसार जिले में 9 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक ‘वजन उत्सव’ अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 15 ब्लॉक स्थित एसईसीएल कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 15 के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 22404030620 में शुक्रवार को 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए विशेष वजन उत्सव शिविर का आयोजन किया गया। अभियान के तहत बच्चों के समुचित शारीरिक विकास की निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
शिविर के दौरान क्षेत्र के सभी बच्चों का क्रमवार इलेक्ट्रॉनिक मशीन से वजन और ऊंचाई मापी गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कुपोषण की पहचान कर समय पर उपचार एवं पोषण संबंधी आवश्यक कदम उठाना है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अभिभावकों को नियमित रूप से बच्चों का वजन कराने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार देने तथा स्वच्छता बनाए रखने के महत्व की जानकारी दी। साथ ही गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को भी पोषण संबंधी आवश्यक सुझाव प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमा राय एवं मालती सारथी, सहयोगी कार्यकर्ता पूर्णिमा सिंह, मितानिन उर्मिला चौधरी एवं अनिता यादव, आंगनबाड़ी सहायिका सुशीला सारथी व निर्मला चौधरी सहित कई हितग्राही—सपना राणा, पुष्पा साहू, रजनी सूर्यवंशी, तुलसी ठाकुर, नीलम, रवीना साहू, उपासना साहू, आराधना, प्रिंस और अशोक—उपस्थित रहे। आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित इस पहल से अभिभावकों में बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा समुचित पोषण और सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया गया।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर पर्यटन को नई रफ्तार: प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिला संबल…

बस्तर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• चित्रकोट, तीरथगढ़ सहित प्रमुख स्थलों पर आधारभूत...

वेलेंटाइन डे पर रायपुर में हाई अलर्ट, पार्क-मॉल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• सार्वजनिक स्थलों पर पुरुष व महिला पुलिसकर्मी...

डिजिटल निगरानी से बदलेगा कानून-व्यवस्था का चेहरा: हर एफआईआर पर ऑनलाइन नजर, 255 ऑनलाइन जुआ लिंक ब्लॉक…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• प्रदेश में हर एफआईआर की डिजिटल मॉनिटरिंग...